April 16, 2026 1:53 am

जिला कलक्टर ने लिया सिटी राउंड, नालों की देखी स्थिति, पंपिंग स्टेशन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

जिला कलक्टर ने लिया सिटी राउंड, नालों की देखी स्थिति, पंपिंग स्टेशन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…..

बीकानेर, @MaruSangram। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को शहरी क्षेत्र का राउंड लिया। उन्होंने विभिन्न नालों और सुजनादेसर के ब्राह्मणों के मोहल्ले में निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन कार्य का निरीक्षण किया।

बरसात की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा को इन नालों की सफाई और रखरखाव का कार्य पूर्ण गंभीरता से करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निगम आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त संसाधन लगाए जाएं और वृहद स्तर पर नालों की सफाई हो। इन कार्यों की प्रभावी माॅनिटरिंग की जाए।

उन्होंने सुजानेदसर स्थित चांदमल बाग और ब्राह्मणों के मोहल्ले में बरसात के कारण जल ठहराव की स्थिति का जायजा लिया। यहां बनाए जा रहे पंपिंग स्टेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण में काम ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से लिया जाए, जिससे यहां के वाशिंदों की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

जिला कलक्टर ने एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल के दोनों ओर, भैंसावाड़ा, पुलिस लाइन, भुट्टों का चौराहा, म्यूजियम सर्किल, नगर निगम भंडार गृह के पीछे तथा तीर्थ स्तम्भ आदि क्षेत्रों के नाले देखे। इनकी साफ-सफाई की स्थिति जानी और कहा कि इन क्षेत्रों मे रहने वाले लोगों द्वारा किसी प्रकार की समस्या की जानकारी दिए जाने पर निगम तत्काल रिसपोंड करे।

उन्होंने बरसात के कारण जूनागढ़ की क्षतिग्रस्त दीवार का जायजा लिया और इसे दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा साथ रहे।

District Collector took city round, saw the condition of drains, inspected the construction work of pumping station…..

Bikaner, @MaruSangram. District Collector Bhagwati Prasad Kalal took a round of the urban area on Monday. He inspected various drains and the pumping station work under construction in Sujanadesar’s Brahmin locality.

Looking at the possibilities of rain, he instructed Municipal Corporation Commissioner Kesar Lal Meena to get the work of cleaning and maintenance of these drains done with all seriousness.

He said that additional resources should be deployed as per the corporation’s requirement and cleaning of drains should be done on a large scale. Effective monitoring of these works should be done.

He took stock of the situation of water stagnation in Sujanedsar’s Chandmal Bagh and Brahmin’s locality due to rains. Directed to complete the work of the pumping station being constructed here soon and to pay special attention to the quality of the material being used in the construction.

He said that this work should be taken up on top priority, so that a permanent solution to the problems of the residents can be found here.

The District Collector saw drains on both sides of the SDM Government District Hospital, Bhainswada, Police Line, Bhuton Ka Chauraha, Museum Circle, behind Municipal Corporation store house and Tirth Stambh etc. areas. Know the status of their cleanliness and said that the corporation should respond immediately if the people living in these areas give information about any kind of problem.

He took stock of the damaged wall of Junagadh due to rain and gave instructions to get it repaired. During this, Municipal Commissioner Kesar Lal Meena remained with him.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts