
नजीर बन रहा बीकानेर का चारागाह मॉडल
हरियाली के साथ बड़ी मात्रा में होगी पैदावार, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा……
जिला कलेक्टर की पहल पर विकसित हो रहे 32 चारागाह
बीकानेर, @MaruSangram। जिले की 25 ग्राम पंचायतों के 864.32 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे 32 चारागाह पूरे प्रदेश के लिए नजीर बन रहे हैं।
इन चारागाहों में जहां पशुओं के लिए प्रचुर मात्रा में सेवण और घामण घास उगाई गई है। वहीं यह चारागाह, मनरेगा श्रमिकों को रोजगार के साथ राजीविका के महिला स्वयं समूहों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया बन रहे हैं।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा जिला है। यहां की जलवायु शुष्क होने के साथ बड़ी संख्या में पशु संपदा है। इन पशुओं के लिए बड़ी मात्रा में पोष्टिक चारे की जरूरत होती है। इसके मद्देनजर नवाचार करते हुए जिले में मॉडल चरागाह की परिकल्पना की गई। उन्होंने बताया कि चरागाह के इन कार्यों को मनरेगा के तहत लिया गया तथा इनके लिए कुल 1101.73 लाख रुपए स्वीकृत किए गए।
बीकानेर में सबसे ज्यादा कोलायत दूसरे नंबर पर
जिला कलेक्टर ने बताया कि बीकानेर पंचायत समिति की 8 ग्राम पंचायतों के 286.32 हेक्टेयर क्षेत्र में 10 तथा श्रीकोलायत की 4 ग्राम पंचायतों के 338 हेक्टेयर क्षेत्र में 9 मॉडल चारागाह विकसित किए जा रहे हैं। इनके अलावा पूगल में चार, लूणकरणसर में तीन, पांचू में 2 तथा खाजूवाला, बज्जू, श्रीडूंगरगढ़ और नोखा में एक-एक मॉडल चारागाह विकसित किया जा रहा है।
हरियाली के साथ सुधरेगा ईको सिस्टम
कलाल ने बताया कि इन 32 चरागाहों में सेवण और धामण जैसी पौष्टिक घास, ग्वारपाठा के अलावा कई प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए हैं।
पौधों की सुरक्षा के लिए इन्हें प्लास्टिक व झाड़ियों से ढका जाता है। वहीं चारागाहों के चारों ओर 48 हजार 250 रनिंग मीटर डिच कम बंड फेंसिंग (पशुओं से सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर गहरा गड्ढा खोदना) कार्य किया गया है।
इन चारागाहों में अब तक ग्वारपाठे के 42 हजार, सहजन फली के 4 हजार 350 पौधे लगाए गए हैं। वहीं 21 हजार से अधिक छायादार और फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। पानी के लिए जलकुंड, डिग्गी, कच्ची तलाई व ड्रिप सिंचाई का प्रावधान भी रखा गया है।
चारागाहों के इन कार्यों से बड़े भूभाग में हरियाली होगी, जो इको सिस्टम को मजबूत करने में भी अपना योगदान देगी।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की खुली राह
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया कि यह नवाचार राजीविका के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की राह खोल रहा है। मॉडल चारागाह की रख-रखाव तथा इनमें पानी देने आदि कार्य इन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
वहीं एलोवेरा और सहजन फली के पौधों के मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाकर इनका विक्रय भी इन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा।
Bikaner’s pasture model is becoming Nazir
There will be a large amount of yield with greenery, women empowerment will get a boost……
32 pastures being developed on the initiative of the District Collector
Bikaner, @MaruSangram. 32 pastures being developed in 864.32 hectare area of 25 gram panchayats of the district are becoming examples for the entire state.
In these pastures where abundant consumption and grazing grass has been grown for the animals. At the same time, these pastures, along with employment to MNREGA workers, are becoming a source of economic empowerment for women self-groups of Rajivika.
District Collector Bhagwati Prasad Kalal said that Bikaner is a district situated on the international border. The climate here is dry with a large number of animal wealth. These animals require a large amount of nutritious fodder. Keeping this in view, a model pasture was envisaged in the district by innovating. He informed that these pasture works were taken up under MNREGA and a total of Rs 1101.73 lakh was sanctioned for them.
Highest Kolayat in Bikaner on second number
The District Collector informed that 10 model pastures are being developed in 286.32 hectare area of 8 gram panchayats of Bikaner Panchayat Samiti and 9 model pastures in 338 hectare area of 4 gram panchayats of Srikolayat. Apart from these, four model pastures are being developed in Pugal, three in Lunkaransar, two in Panchu and one each in Khajuwala, Bajju, Sridungargarh and Nokha.
Eco system will improve with greenery
Kalal said that in these 32 pastures, nutritious grasses like Sevan and Dhaman, cowpea, besides many types of fruit plants have been planted.
To protect the plants, they are covered with plastic and bushes. At the same time, 48 thousand 250 running meter ditch cum bund fencing (digging a deep pit all around for protection from animals) has been done around the pastures.
So far, 42 thousand cowpea plants, 4 thousand 350 drumstick plants have been planted in these pastures. At the same time, more than 21 thousand shady and fruitful plants are being planted. Provision has also been made for water tank, diggi, raw pond and drip irrigation.
Author: Sarjit Singh







