
राजस्थान: 2 हजार बीघे में टेंट, 5 लाख लोगों के भोज की तैयारी, 2222 जोड़ों की ऐसे हुई भव्य शादी…..
बारां में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 2,222 जोड़ों का निशुल्क विवाह कराया गया।
कार्यक्रम में 2,111 हिंदू और 111 मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे।
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।
खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया की अगुवाई में यह समारोह किया गया था।
सामूहिक विवाह में हिंदू-मुस्लिम जोड़े ने की शादी
बारां, MaruSangram। राजस्थान के बारां में शुक्रवार को 2,222 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया इनमें 2,111 हिंदू और 111 मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे। खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया की अगुवाई में सामूहिक विवाह में हजारों लोग गवाह बने।
इस समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया
इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व में भी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने 2002 में भी सर्व-धर्म समाज विवाह सम्मेलन का आयोजन किया था।
उस समय वसुंधरा राजे ने कीचड़ उछाला था और मामला हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। भाजपा झूठ की राजनीति करती है। भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है और खुद को हिंदू धर्म का ठेकेदार बताती है।
राजस्थान कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता थे मौजूद
सीएम ने कहा कि कांग्रेस हिंदू धर्म के साथ-साथ सभी धर्मों का सम्मान करती है। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई राहत शिविर का भी जायजा लिया।
इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे
इनमें राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक चांदना, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी शामिल थे। सभी लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाह में के गवाह बने लाखों लोग
दो हजार बीघा में सामूहिक विवाह के लिए बनाया टेंट
दरअसल, बारां नेशनल हाईवे के पास दो हजार बीघा जमीन पर सामूहिक विवाह के लिए विशाल टेंट तैयार किया गया था। वहां 70 विशाल डोम, 4,500 टेंट के कॉटेज, 2 हजार से ज्यादा बाथरूम और 700 से ज्यादा शौचालय बनाए गए थे। सात ही बरसात की आशंका को देखते हुए वाटरप्रूफ डोम बनवाए गए थे।
इस कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम, दोनों धर्मों के युवक-युवतियों की शादी हुई।
5 लाख लोगों के खाने की थी तैयारियां
साथ ही डोम तक पहुंचने के लिए यहां कई तरफ से सड़कें बनाई गई थीं। सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले 5 लाख लोगों के खाने की तैयारी की गई थी।
इस दौरान करीब 17 हजार कार्यकर्ता खाना परोसने और अन्य व्यवस्थाओं को संभालने का काम देख रहे थे।
Rajasthan: Tents in 2 thousand bighas, preparations for the feast of 5 lakh people, grand marriage of 2222 couples like this…..
A mass marriage ceremony was organized in Baran on Friday. In this, 2,222 couples were married free of cost.
As many as 2,111 Hindu and 111 Muslim couples tied the knot at the event.
During this, Chief Minister Ashok Gehlot blessed all the bride and groom.
The ceremony was performed under the leadership of Mines Minister Pramod Jain Bhaya.
Hindu-Muslim couple married in mass marriage
Baran, MaruSangram. Mass marriages of 2,222 couples were conducted in Rajasthan’s Baran on Friday, of which 2,111 Hindu and 111 Muslim couples tied the knot. Thousands of people witnessed the mass wedding led by Mines Minister Pramod Jain Bhaya.
Chief Minister Ashok Gehlot also participated in this function. He blessed the bride and groom
During this, the Chief Minister addressed the people present there. Chief Minister Ashok Gehlot said that in the past also Minister Pramod Jain Bhaya had organized the All-Religion Samaj Vivah Sammelan in 2002 as well.
At that time Vasundhara Raje had hurled mud and the matter had reached from the High Court to the Supreme Court. BJP does politics of lies. The BJP is misleading the people and calls itself the contractor of Hinduism.
Big leaders of Rajasthan Congress were present
The CM said that the Congress respects all religions along with Hinduism. After this, Chief Minister Ashok Gehlot also took stock of the dearness relief camp.
During this, all the big leaders of Rajasthan Congress were present.
These included Rajasthan Congress in-charge Sukhjinder Singh Randhawa, Rajasthan Assembly Speaker CP Joshi, PCC Chief Govind Singh Dotasara, Ashok Chandna, Assembly Speaker Dr. CP Joshi. Everyone blessed the bride and groom.
Author: Jitu Kumar







