May 4, 2026 12:23 am

एसएचजी की महिलाएं जिला परिषद में चलाएंगी कैंटीन….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

एसएचजी की महिलाएं जिला परिषद में चलाएंगी कैंटीन

जिला प्रमुख ने किया दीदी कैंटीन का शुभारम्भ

महिला उद्यमशीलता की दिशा में जिला कलक्टर का एक और नवाचार

बीकानेर, @MaruSangram। महिला उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उददेश्य से जिला परिषद परिसर में राजीविका के महिला एसएचजी सदस्यों द्वारा कैंटीन संचालित की जाएगी। जिला प्रमुख मोडाराम और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया। यह केंटीन करणी माता राजीविका महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में स्वयं को स्थापित किया है। अब उद्यम के क्षेत्र में भी महिलाएं आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के माध्यम से अन्य समूहों की महिलाओं को प्ररेणा मिलेगी।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि राजीविका समूहों के सशक्तीकरण की दिशा में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की प्रेरणा से यह नवाचार किया गया है। उन्होंने महिलाओं से उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा नए उत्पाद बनाने में बेचने की अपील की। उन्होंने कैंटीन के आगे शेड निर्माण के लिए अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला परिषद के अधीक्षण अभियंता धीर सिंह व रामनिवास, राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राजेंद्र बिश्नोई, जिला प्रबंधक लाइवलीहुड रघुनाथ डूडी, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक बीकानेर सुनीता शेखावत तथा स्वयं सहायता समूह व तिरंगा सीएलएफ के कार्मिक उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राजीविका समूहों के व्यवसायिक कौशल विकसित करने के लिए जिला कलक्टर के निर्देशन में कई नवाचार किए हैं। श्रीडूंगरगढ़ के बेनीसर गांव में मसाला उद्योग की स्थापना नाबार्ड के सहयोग से की गई। इसके उत्पाद नारी शक्ति के नाम से पैकेजिंग कर बाजार में उतारे गए हैं।

इसी प्रकार लूणकरणसर और लखासर में सेनेटरी पैड निर्माण की मशीन स्थापित की गई। यहां से निर्मित सेनेटरी पैड उड़ान योजना के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में सप्लाई किए जा रहे हैं।

वर्तमान में जिले के 9 खंडों में 6 हजार 552 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। समूहों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 36 करोड रुपए का प्रथम बार ऋण उपलब्ध करवाया गया है। साथ ही कौशल विकास की दिशा में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

SHG women will run canteen in Zilla Parishad

District head inaugurated Didi Canteen

Another innovation of District Collector in the direction of women entrepreneurship

Bikaner, @MaruSangram. For the purpose of promoting women entrepreneurship, a canteen will be operated by the women SHG members of Rajivika in the Zilla Parishad premises. District Chief Modaram and Zilla Parishad Chief Executive Officer Nitya K. inaugurated it on Tuesday. This canteen will be operated by Karni Mata Rajivika women self-help group.
On this occasion, District Head Modaram said that women have established themselves in every field. Now women are also coming forward in the field of entrepreneurship. He said that through this canteen women of other groups will get inspiration.

Chief Executive Officer of Zilla Parishad said that this innovation has been done with the inspiration of District Collector Bhagwati Prasad Kalal in the direction of empowerment of Rajivika groups. He appealed to the women to maintain the quality of the products and sell them in making new products. He instructed the Superintending Engineer to construct a shed in front of the canteen.

Zilla Parishad’s Superintending Engineers Dhir Singh and Ramnivas, Rajivika’s District Project Manager Rajendra Bishnoi, District Manager Livelihood Raghunath Dudi, Block Project Manager Bikaner Sunita Shekhawat and personnel of self-help groups and Tiranga CLF were present on the occasion.

It is worth mentioning that several innovations have been made under the direction of the District Collector to develop the business skills of the Rajivika groups. Spice industry was established in Benisar village of Sridungargarh with the help of NABARD. Its products have been packaged and launched in the market under the name of Nari Shakti.

Similarly, sanitary pad manufacturing machines were installed in Lunkaransar and Lakhasar. The sanitary pads manufactured from here are being supplied to government schools under the Udaan scheme.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts