
नहरबंदी : जल टैंकर वाले वसूल रहे मनमाना शुल्क, भाजपा नेता महावीर रांका ने कलक्टर से की शिकायत
700, 1000, 1500 रुपए वसूल रहे शुल्क
बीकानेर, @MaruSangram। नहर बंदी के चलते बीकानेर में पानी की किल्लत चल रही है और इसी किल्लत का फायदा उठाने के चक्कर में टैंकर वालों ने मनमाना शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। इसी मनमानी के विरोध में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद कलाल को ज्ञापन देकर जलापूर्ति के टैंकरों की दरें सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया है। भाजपा नेता महावीर रांका ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नहरबंदी के कारण नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है तथा कई घरों तक पानी पहुंच भी नहीं रहा है।
आमजन इस समस्या निवारण के लिए टैंकरों से जलापूर्ति करवा रहा है, लेकिन टैंकरों द्वारा गैरवाजिब शुल्क वसूला जाना अमानवीयता के साथ-साथ अपराध भी है। महावीर रांका ने जिला कलक्टर से ज्ञापन देते हुए गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलापूर्ति टैंकरों की दरें निर्धारित करने का आग्रह किया है।
भाजपा यूथ लीडर पवन महनोत ने बताया कि टैंकर वाले 700 रुपए, 1000 रुपए तथा 1500 रुपए तक का शुल्क लगाकर मनमर्जी का खेल चल रहा है।
महनोत ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में शंकर सिंह राजपुरोहित, रमेश भाटी, रतनलाल मेघवाल, जेठूसिंह पडि़हार, संजय स्वामी आदि शामिल रहे।
Canal closure: Water tankers are charging arbitrary fee, BJP leader Mahavir Ranka complains to collector
700, 1000, 1500 rupees are being charged
Bikaner, @MaruSangram. Due to canal closure, there is water shortage in Bikaner and in order to take advantage of this shortage, tankers have started charging arbitrary fees. In protest against this arbitrariness, former UIT Chairman Mahavir Ranka has submitted a memorandum to District Collector Bhagwatiprasad Kalal urging him to ensure the rates of water supply tankers. BJP leader Mahavir Ranka has mentioned in the memorandum that regular water supply is not happening due to canal ban and water is not even reaching many houses.
To solve this problem, the common man is getting water supplied by tankers, but charging an unreasonable fee by tankers is inhuman as well as a crime. While giving a memorandum to the District Collector, Mahavir Ranka has urged to fix the rates of water supply tankers this year also like last year.
BJP youth leader Pawan Mahnot told that the tankers are playing at will by charging Rs 700, Rs 1000 and Rs 1500.
Mahnot told that Shankar Singh Rajpurohit, Ramesh Bhati, Ratanlal Meghwal, Jethusinh Padihar, Sanjay Swami etc. were included in the memorandum.
Author: Sarjit Singh







