April 23, 2026 5:11 am

बीकानेर जिला प्रशासन एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के प्रयास लाए रंग बीकानेर हवाई अड्डे के विस्तार और विकास के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर जिला प्रशासन एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के प्रयास लाए रंग बीकानेर हवाई अड्डे के विस्तार और विकास के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार…..

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा बीकानेर हवाई अड्डे के विस्तार और विकास के लिए 24.75 हेक्ट. भूमि निःशुल्क आवंटित करने की अनुमति प्रदान की गयी है।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं बीकानेर जिले के मंत्रियों एवं जिला प्रशासन बीकानेर का आभार प्रकट करते हुए बताया कि बीकानेर में हवाई सेवाओं के विस्तार से संभाग के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास को पंख लगेंगे इससे संभाग का औद्योगिक विकास के साथ साथ भामाशाहों का बीकानेर सुगमता से आगमन हो सकेगा और बीकानेर का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा।

बीकानेर प्रवास पर आए श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई के श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि बीकानेर के बहुत से प्रवासी उद्यमी भारत के विभिन्न राज्यों में अपना व्यवसाय कर रहे हैं।

इन प्रवासी उद्यमियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों/सेमिनारों के दौरान बीकानेर में व्यवसाय करने की मंशा जाहिर की जाती रही है साथ ही प्रवासी भामाशाहों के बीकानेर में अनेक ऐसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं जो बीकानेर के चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में जिले के ही नहीं पूरे संभाग के नागरिकों के हित में है।

अब एयर कनेक्टिविटी मिल जाने से व्यापारी, उद्यमी व भामाशाह अपनी जन्मभूमि के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकेंगे।

The efforts of Bikaner District Administration and Bikaner District Industries Association have brought color, expressed gratitude to the Chief Minister for the expansion and development of Bikaner Airport…..

Bikaner, @MaruSangram. President of Bikaner District Industries Association Dwarkaprasad Pachisia and Secretary Virendra Kiradu said that 24.75 hectares have been allotted by the Revenue Department for the expansion and development of Bikaner Airport. Permission has been granted to allot the land free of cost.

On the other hand, while expressing gratitude to Chief Minister Ashok Gehlot and Bikaner district ministers and district administration Bikaner, said that the expansion of air services in Bikaner will give wings to the industrial and commercial development of the division, along with the industrial development of the division, the arrival of Bhamashahs to Bikaner easily. It will be possible and all round development of Bikaner will be possible.

Shrikishan Mundhra of Smt. CM Mundhra Memorial Charitable Trust, who came to Bikaner, told that many migrant entrepreneurs of Bikaner are doing their business in different states of India.

These migrant entrepreneurs have been expressing their intention to do business in Bikaner during various programmes/seminars, as well as many such projects are going on in Bikaner of Pravasi Bhamashahs, which are not only of the district but of the entire division in the field of medical and education of Bikaner. is in the interest of the citizens.

Now with the availability of air connectivity, businessmen, entrepreneurs and Bhamashah will be able to give their best in the development of their native land.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts