
बुधवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे महंगाई राहत शिविर…..
बीकानेर, @MaruSangram। महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में शिविर होंगे।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर नगरीय क्षेत्र में वार्ड 59 का शिविर सुथारों का गुवाड़ स्थित सुथारों की पंचायत भवन, वार्ड 75 का शिविर आसाणियों का चौक स्थित श्री बीकानेर महिला मंडल माध्यमिक विद्यालय, वार्ड 30 का शिविर रानी बाजार, औद्योगिक क्षेत्र स्थित लक्की मॉडल माध्यमिक विद्यालय तथा वार्ड 33 का अंबेडकर कॉलोनी स्थित गली नंबर 6 माताजी मंदिर के पास में शिविर आयोजित होंगे।
इसके अलावा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप 30 जून तक आयोजित होंगे।
इसी श्रृंखला में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ वार्ड नं. 15 का शिविर सिंधी धर्मशाला में, खाजूवाला के वार्ड 9 का शिविर समता भवन, एसबीआई रोड़, देशनोक के वार्ड 9 का शिविर पिंपलिया गवाड़ स्थित दर्जी भवन में तथा नोखा के वार्ड नं. 13 का शिविर राजकीय भट्टड़ स्कूल एवं वार्ड 14 का सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में होंगे।
इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के सुरतसिंहपुरा एवं नौंरंगदेसर में, लूणकरणसर के अजीतमाना एवं कुजटी में, श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा एवं सत्तासर में, कोलायत का चांडासर एवं भोलासर, नोखा के चरकड़ा एवं कुदसू में, बज्जू के 6/8ए एम(संतोष नगर), पूगल के 2 पीबी, छत्तरगढ़ के महादेववाली, खाजूवाला के माधोडिग्गी में शिविर आयोजित होंगे।
Inflation relief camps will be held at various places on Wednesday.
Bikaner, @MaruSangram. Inflation relief camps, administration with cities and administration with villages, camps will be held in different areas on Wednesday.
District Collector Bhagwati Prasad Kalal told that Ward 59 camp in Bikaner urban area, Sutharon ka Panchayat Bhavan at Guwad, Ward 75 camp at Shri Bikaner Mahila Mandal Secondary School, Ward 30 camp at Rani Bazar, Industrial area. Camps will be organized at Lucky Model Secondary School and Ward 33, Ambedkar Colony, Gali No. 6, near Mataji Mandir.
Apart from this, permanent dearness relief camps will be organized at various places in the urban areas till June 30.
In this series, municipality Sridungargarh ward no. Camp of 15 at Sindhi Dharamshala, Ward 9 camp of Khajuwala at Samta Bhawan, SBI Road, Ward 9 camp of Deshnok at Darji Bhawan located at Pimplia Gawad and Ward no. Ward 13’s camp will be held in Government Bhattad School and Ward 14’s public library premises.
Similarly, in Bikaner’s Suratsinghpura and Naurangdesar, Lunkaransar’s Ajitmana and Kujti, Sridungargarh’s Bigga and Sattasar, Kolayat’s Chandasar and Bholasar, Nokha’s Charkada and Kudsu, Bajju’s 6/8AM( Camps will be organized at Santosh Nagar), 2 PB of Pugal, Mahadevwali of Chattargarh, Madhodiggi of Khajuwala.
Author: Jitu Kumar







