April 21, 2026 1:57 pm

बीकानेर: चम्पल में नकल के बाद बालों की विग में ब्ल्यूट्रूथ और नकल की अन्य सामग्री छिपा कर नकल…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

बीकानेर: चम्पल में नकल के बाद बालों की विग में ब्ल्यूट्रूथ और नकल की अन्य सामग्री छिपा कर नकल…..

बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजस्व अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी के एग्जाम के दौरान दो केंडिडेट्स पकड़े गए हैं। ये दोनों विग लगाकर सेंटर पर पहुंचे थे और इसी विग में ब्ल्यूट्रूथ और नकल की अन्य सामग्री छिपा रखी थी।

बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं सेंटर्स पर छानबीन करने पहुंची थी और इसी दौरान गंगाशहर के दो अलग-अलग सेंटर पर संदिग्ध लगने पर दो युवक दबोच लिए गए। ये उदयरामसर में स्थित सेंटर पर परीक्षा दे रहे थे। इनसे पूछताछ की जा रही है।

बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गंगाशहर थाना एरिया में कुछ सेंटर्स पर गड़बड़ी होने की सूचना मिली थी।

इस दौरान वो खुद फिल्ड में सेंटर्स चैक कर रही थी। एक सेंटर पर दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। इन केंडिडेट्स के विग लगाई हुई थी। विग को खोलकर चैक किया गया तो संदेह बढ़ गया। इस पर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों से गंगाशहर थाने में पूछताछ की जा रही है। ये पूरी कार्रवाई एसपी की स्पेशल डीएसटी टीम कर रही है।

दो पारी में हो रहे इन एग्जाम की दूसरी पारी में ही दो युवकों को डिटेन किया गया।

एसपी गौतम का कहना है कि बालों में विग लगाकर आये थे और विग के अंदर ब्लूट्रूथ डिवाइस, मदर बोर्ड और सिम कार्ड हो सकते हैं।

बीकानेर के इस सेंटर के अलावा भी कई सेंटर्स पर इसी तरह नकल का गिरोह सक्रिय हो सकता है। एसपी गौतम ने बताया कि मनोज कुमार और महेंद्र ओझा से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अभी स्थिति स्पष्ट नहीं
ये कार्रवाई सीधे एसपी की ओर से होने के कारण गंगाशहर थानाधिकारी, सीओ सदर कोई भी इस मामले में जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि सिर्फ इतनी जानकारी है कि दो युवकों को डिटेन किया गया है और दोनों गंगाशहर थाने में है।

पहले भी यहां पकड़ी नकल
चप्पल में ब्लूट्रूथ फिट करके नकल का मामला भी इसी थाना एरिया का था। तब पुलिस ने चप्पल को काटकर उसमें ब्लूट्रूथ फिट करने का खुलासा किया था। इस मामले में तुलछाराम और उसके पूरे गिरोह को गंगाशहर पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था।

इसी मामले में नई दिल्ली से एक युवक को गिरफ्तार करने और बाद में उसी युवक से रिश्वत मामले में थानेदार पर भी कार्रवाई हुई।

Bikaner: After copying in Champal, copying by hiding bluetruth and other copying material in the hair wig…..

Bikaner, @MaruSangram. Two candidates have been caught during the examination of Revenue Officer and Executive Officer organized by the Rajasthan Public Service Commission. Both of them had reached the center by wearing wigs and in this wig, they had hidden Bluetruth and other imitation material.

Bikaner SP Tejaswani Gautam himself had come to investigate the centers and in the meantime, two youths were nabbed when they found suspicious at two different centers in Gangashahar. He was giving the exam at the center located in Udayaramsar. They are being questioned.

Bikaner SP Tejaswani Gautam told that there were reports of disturbances at some centers in Gangashahar police station area.

During this she herself was checking the centers in the field. Two youths were seen in a suspicious condition at a centre. The wigs of these candidates were worn. Suspicion increased when the wig was opened and checked. On this both the youths were taken into custody. Both are being interrogated at Gangashahar police station. The entire operation is being carried out by the SP’s special DST team.

Two youths were detained in the second shift of these exams which were being held in two shifts.

SP Gautam says that he had come with a wig in his hair and there could be a Bluetooth device, mother board and SIM card inside the wig.

Apart from this center of Bikaner, similar gang of copying can be active in many centers. SP Gautam told that Manoj Kumar and Mahendra Ojha are being interrogated. At present no arrest has been made.

Status not clear yet
Due to this action being taken directly from the SP, Gangashahar Police Station Officer, CO Sadar are not able to give any information in this matter. CO Sadar Shalini Bajaj told that the only information is that two youths have been detained and both are in Gangashahar police station.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts