मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे महंगाई राहत कैंप….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे महंगाई राहत कैंप….

बीकानेर, @MaruSangram। महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत मंगलवार को बीकानेर नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर 74, 78 तथा 20 और 21 में शिविर होंगे। वार्ड 74 का शिविर जस्सोलाई स्थित बेसिक कॉलेज, वार्ड 78 का शिविर कसाईयो की बारी स्थित मदरसा चिश्तियान्, वार्ड 20 का शिविर गजनेर रोड स्थित जाट धर्मशाला तथा वार्ड 21 का सर्वोदय बस्ती, बंगला नगर स्थित विलियंट पब्लिक स्कूल में शिविर आयोजित होंगे। इनके अलावा शहरी क्षेत्र में 27 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप 30 जून तक आयोजित होंगे।

इसी श्रृंखला में नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड नं. 9 व 10 स्थित करणी भवन, खाजूवाला के वार्ड 6 स्थित व्यापार मंडल, देशनोक के वार्ड 6 स्थित नगर पालिका कार्यालय तथा नोखा के वार्ड 6 कानपुरा बस्ती स्थित तेजाजी का मंदिर में शिविर होंगे।

इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के पलाना एवं रायसर में, लूणकरणसर के चकजोड़ एवं बालादेसर में, श्रीडूंगरगढ़ के कल्याणसर नया में, कोलायत के बीठनोक एवं गोविंदसर, नोखा के अणखीसर, रासीसर एवं कुचोर अगूणी में, बज्जू के गोकुल, पूगल के अमरपुरा, छत्तरगढ़ के राजासर भाटीयान, खाजूवाला के 2 केडब्ल्यूएम में शिविर होंगे।

Inflation relief camps will be organized at various places on Tuesday.

Bikaner, @MaruSangram. Inflation relief camps and camps will be held in ward numbers 74, 78 and 20 and 21 of Bikaner urban area on Tuesday under the campaign with cities. Ward 74’s camp will be organized at Basic College, Jassolai, Ward 78’s camp, Madrasa Chishtian, Kasaiyo Ki Bari, Ward 20’s Jat Dharamshala, Gajner Road and Ward 21’s Sarvodaya Basti, Williant Public School, Bangla Nagar. Apart from these, permanent dearness relief camps will be organized at 27 places in urban areas till June 30.

In this series, ward no. Camps will be held at Karni Bhawan located 9 and 10, Vyapar Mandal located at Ward 6 of Khajuwala, Municipality Office located at Ward 6 of Deshnok and Tejaji’s temple located at Kanpura Basti, Ward 6 of Nokha.

Similarly, in Palana and Raisar of Bikaner, Chakjod and Baladesar of Lunkaransar, Kalyansar Naya of Sridungargarh, Beethnok and Govindsar of Kolayat, Ankhisar, Rasisar and Kuchor Aguni of Nokha, Gokul, Pugal of Bajju under the campaign with villages. K Amarpura, Chhattargarh’s Rajasar Bhatian, Khajuwala’s 2 KWM will have camps.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts