जिला कलेक्टर ने आधा दर्जन शिविरों का किया निरीक्षण, रविवार को नहीं होंगे शिविर….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

जिला कलेक्टर ने आधा दर्जन शिविरों का किया निरीक्षण, रविवार को नहीं होंगे शिविर….

मंहगाई राहत शिविर

बीकानेर, @MaruSangram। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शनिवार को मुक्ता प्रसाद नगर के सामुदायिक भवन, रमेश इंग्लिश स्कूल, रोडवेज बस स्टैंड, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर गेट तथा पीबीएम अस्पताल में आयोजित महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। शिविर प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रातः 9:30 बजे शिविर स्थल पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

प्रत्येक शिविर में छाया, पानी और बैठक की व्यवस्था हो। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर और गारंटी कार्ड भी उपलब्ध रहें। किसी प्रकार की समस्या होने पर नगर निगम के नियंत्रण कक्ष को अविलंब सूचित किया जाए। उन्होंने शिविरों में किए जा रहे पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ली।

जिला कलेक्टर ने कहा कि शिविरों का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं हो। प्रत्येक व्यक्ति का पंजीकरण किया जाए तथा पात्रता के आधार पर उसे मिलने वाली राहत की जानकारी भी दी जाए।

उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए जन आधार सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाए। अधिकारियों द्वारा इन शिविरों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

रविवार को नहीं होंगे शिविर
महंगाई राहत अभियान के तहत रविवार को शिविरों का आयोजन नहीं होगा। सोमवार से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इनका आयोजन होगा।

District Collector inspected half a dozen camps, camps will not be held on Sunday….

Dearness Relief Camp

Bikaner, @MaruSangram. District Collector Bhagwati Prasad Kalal on Saturday inspected dearness relief camps organized at Mukta Prasad Nagar Community Hall, Ramesh English School, Roadways Bus Stand, Government Higher Secondary School Natthusar Gate and PBM Hospital.

During this, he distributed Chief Minister’s Guarantee Cards to the beneficiaries. The camp in-charge was directed to ensure all arrangements by reaching the camp site at 9:30 am.

There should be arrangements for shade, water and seating in each camp. Along with this, computer operator and guarantee card should also be available. In case of any problem, the control room of the Municipal Corporation should be informed immediately. He inquired about the registration process being done in the camps.

The District Collector said that the effective implementation of the camps is the topmost priority of the State Government. There should not be any negligence in this. Every person should be registered and on the basis of eligibility, information about the relief he will get is also given.

He said that information about Jan Aadhaar and other necessary documents should be given for registration. These camps will be regularly inspected by the officials.

There will be no camp on Sunday
Camps will not be organized on Sundays under the inflation relief campaign. They will be organized as per the schedule from Monday.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts