April 23, 2026 1:49 pm

रेल सेवाओं में विस्तार की उठी मांग रेल्वे जीएम को बताई रेलयात्रियों की समस्याएं ….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

रेल सेवाओं में विस्तार की उठी मांग रेल्वे जीएम को बताई रेलयात्रियों की समस्याएं

बीकानेर, @MaruSangram। जेडआरयूंसीसी सदस्य नरेश मित्तल एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेल्वे को रेलयात्रियों के समक्ष आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि उद्योग, व्यापार जगत तथा पर्यटन के विकास हेतु बीकानेर से दिल्ली एवं मुम्बई की ओर सुगम एवं शीघ्र यातायत हेतु बीकानेर से दिल्ली एवं मुम्बई वन्दे भारत ट्रेन चलाई जाए तथा बीकानेर में वन्दे भारत ट्रेन के रख-रखाव के लिए भी टर्मिनल बनाया जाये। वर्तमान में बीकानेर से कोई भी जन शताब्दी ट्रेन नहीं चल रही है।

बीकानेर से एक जन शताब्दी ट्रेन नई दिल्ली के लिए चल जाने से उद्योग जगत् एवं आमजन को लाभ होगा। साथ ही बीकानेर से वाया रतनगढ़, चूरू, सीकर, जयपुर, कोरबा के लिए नई गाड़ी चलाई जाये।

बीकानेर से हरिद्वार त्रै-साप्ताहिक गाड़ी बीकानेर से हरिद्वार सप्ताह में तीन दिन ही चलती है, जबकि यात्रियों की मांग को देखते हुए उक्त गाड़ी को प्रतिदिन चलाया जाना चाहिए तथा इस गाड़ी का समय परिवर्तन करके सांयः 6 बजे चलाया जाये।

वर्तमान में बीकानेर से कालका, चण्डीगढ़ के लिए कोई सीधा रेल सम्पर्क नहीं है इस हेतु बीकानेर से कालका वाया चण्डीगढ़ नई रेलगाड़ी चलाया जाये।

साथ ही गाड़ी संख्या 19225/19226 जोधपुर जम्मू तवी एवं गाड़ी संख्या 16311/16312 श्री गंगानगर कोच्चिवली गाड़ी का ठहराव लूणकरणसर में किया जाए।

श्री गंगानगर से जैसलमेर के लिए चलने वाली गाड़ी को बंद कर दिया गया है जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस गाड़ी को पुन: शुरू किया जाए।

Demand for expansion of rail services raised, problems of railway passengers told to Railway GM

Bikaner, @MaruSangram. ZRUNCC member Naresh Mittal and Bikaner District Industries Association President Dwarkaprasad Pachisia informed General Manager North Western Railway about the problems being faced by railway passengers and said that for the development of industry, business and tourism, easy and quick traffic from Bikaner to Delhi and Mumbai should be ensured. For this Vande Bharat train should be run from Bikaner to Delhi and Mumbai and a terminal should also be made in Bikaner for the maintenance of Vande Bharat train. Presently no Jan Shatabdi train is running from Bikaner.

The industry and the general public will be benefited by the running of a Jan Shatabdi train from Bikaner to New Delhi. Along with this, a new train should be run from Bikaner via Ratangarh, Churu, Sikar, Jaipur, Korba.

Bikaner to Haridwar tri-weekly train runs from Bikaner to Haridwar only three days a week, whereas keeping in view the demand of the passengers, the said train should be run daily and the timing of this train should be changed to 6 pm.

At present there is no direct rail link from Bikaner to Kalka, Chandigarh, therefore a new train should be run from Bikaner to Kalka via Chandigarh.

Along with this, train number 19225/19226 Jodhpur Jammu Tawi and train number 16311/16312 Sri Ganganagar Kochivali train should be stopped at Lunkaransar.

The train running from Sri Ganganagar to Jaisalmer has been stopped due to which the common man is facing a lot of problems, this train should be restarted.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts