
गर्ल्स हॉस्टल में युवती के कमरे में चुपके से घुसा लड़का, सामने आया चौंकाने वाला मामला….
कोटा, MaruSangram। अपनी दोस्त से मिलने के लिए एमपी निवासी एक किशोर कोटा आ गया और गर्ल्स हॉस्टल की बालकनी से चढ़कर युवती से मिला।
इसकी जानकारी हॉस्टल संचालक को लगी तो उसने पुलिस बुला ली। पुलिस ने किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बालगृह में अस्थायी आश्रय दिया गया है।
समिति सदस्य मधुबाला शर्मा के अनुसार 17 वर्षीय किशोर ने काउंसलिंग में बताया कि वह एमपी निवासी है।
उसकी एक युवती से दोस्ती है, जो उसके पड़ोस में ही रहती थी। दोनों 4 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। वह एक साल से कोटा में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ रही है। युवती की आयु 19 वर्ष है। युवती ने किशोर को फोनकर कोटा बुलाया था।
गुरुवार को किशोर हॉस्टल की बालकनी से होकर युवती से मिलने उसके कमरे में चला गया। इसकी जानकारी हॉस्टल संचालक को लग गई।
हॉस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। किशोर इससे पहले भी दो बार उससे मिलने हॉस्टल आ चुका है। किशोर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। किशोर को संरक्षण की आवश्यकता होने पर होम में अस्थायी आश्रय दिया गया है।
The boy secretly entered the girl’s room in the girls’ hostel, a shocking case came to the fore.
Kota, MaruSangram. A teenager from MP came to Kota to meet his friend and met the girl by climbing from the balcony of the girls hostel.
When the hostel operator came to know about this, he called the police. The police produced the teenager before the Child Welfare Committee, from where he has been given temporary shelter in a children’s home.
According to committee member Madhubala Sharma, the 17-year-old told in the counseling that he is a resident of MP.
He is friends with a young woman who used to live next door to him. Both have known each other for 4 years. She has been studying in a hostel in Kota for one year. The age of the girl is 19 years. The girl had called the boy to Kota.
On Thursday, Kishore went through the balcony of the hostel to meet the girl in her room. The hostel operator came to know about this.
The hostel operator informed the police. Kishore has come to the hostel twice before to meet her. The relatives of the juvenile have been informed. When the juvenile is in need of protection, temporary shelter has been given in the home.
Author: Sarjit Singh







