
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड रुपए के डोडा पोस्त से भरा ट्रक : 41 क्विंटल 40 किलो डोडा पोस्त से भरा ट्रक जब्त…..
जालोर, @MaruSangram। भीनमाल पुलिस ने गुरुवार की शाम नाकाबंदी में करडा रोड से अवैध मादक पदार्थों से भरे एक ट्रक को जप्त किया है। ट्रक में कुल 4,140 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस नाकाबंदी देख ट्रक सवार गाड़ी को दूर छोड़ कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी डॉ किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी डॉ अनुकृति उज्जैनिया व सीओ सीमा चोपड़ा के सुपरविजन तथा एसएचओ लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर गुरुवार शाम करड़ा रोड पर एसआर पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक सवार पुलिस टीम को देख दूर ही ट्रक को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसे आसपास काफी तलाशा गया। गुजरात नंबर के ट्रक से पुलिस ने 207 प्लास्टिक की कट्टों में भरा 41 क्विंटल 40 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। जब्त मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 1 करोड रुपए आंकी गई है।
Police caught a truck full of Doda Post worth Rs 1 crore: A truck full of 41 quintals 40 kg Doda Post was seized…..
Galore, @MaruSangram. Bhinmal police have seized a truck full of illegal drugs from Karda Road in Nakabandi on Thursday evening. A total of 4,140 kg of illegal drug Doda Post was loaded in the truck. Seeing the police blockade, the truck driver fled leaving the vehicle far away, which is being searched.
SP Dr. Kiran Kang Sidhu said that under the supervision of ASP Dr. Anukriti Ujjainiya and CO Seema Chopra and SHO Laxman Singh Champawat under the supervision of SHO Laxman Singh Champawat, on the information of the informer, under the special campaign being run against illegal drug trafficking in the district, on Thursday evening at Karda Road. Vehicles were being checked by blockade near SR petrol pump.
Seeing the police team during the blockade, a truck rider left the truck at a distance and ran away taking advantage of the darkness. Which was searched a lot around. Police recovered 41 quintals of 40 kg doda poppy filled in 207 plastic bags from Gujarat number truck. The market value of the seized drug has been estimated at around Rs 1 crore.
Author: Jitu Kumar







