April 24, 2026 3:20 pm

ऊर्जा मंत्री भाटी की अनुशंषा पर श्रीकोलायत में पांच नए ट्यूबवेल स्वीकृत….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

ऊर्जा मंत्री भाटी की अनुशंषा पर श्रीकोलायत में पांच नए ट्यूबवेल स्वीकृत….

बीकानेर, @MaruSangram। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में पांच नए ट्यूबवेल तैयार होंगे।मुख्य अभियंता (ग्रामीण) जन स्वा. अभियांत्रिकी विभाग ने इनकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

5 ट्यूबवेल निर्माण के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपये स्वीकृत मंत्री भाटी के अनुसार इन 5 ट्यूबवेल के निर्माण के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई। इनके निर्माण 31 मई से पूर्व करने के निर्देश दिये गये है, जिससे गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों को इनका पूर्ण लाभ मिल सकें।  

उन्होंने बताया कि यह ट्यूबवेल ग्राम मण्डाल चारणान, चक विजयसिंहपुरा, मेघवालो की ढाणी भेलू, मिंयाकौर एवं खिंखनिया पट्टा में बनेंगे।

ऊर्जा मंत्री के अनुसार मण्डाल चारणान में 43.59 लाख, चकविजयसिंहपुरा में 41.51 लाख, मेघवालों की ढाणी भेलू में 35.45 लाख, मिंयाकौर में 34.44 लाख एवं खिखनिया पट्टा में 34.44 लाख रुपये की लागत से इन ट्यूबवेल का निर्माण होगा। इससे इन गावों के हजारों परिवारों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति होगी। मंत्री भाटी ने इसके लिये मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं जलदाय मंत्री श्री महेश जोशी का आभार जताया है।

ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से गत 4 वर्षो में श्रीकोलायत में करोड़ों की पेयजल परियोजनाएँ हुई स्वीकृत: ऊर्जा मंत्री भाटी के प्रयासों से गत 4 वर्षो से श्रीकोलायत क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ की पेयजल परियोजनाएँ स्वीकृत हुई हैं। इनमे कोलायत लिफ्ट परियोजना, गजनेर लिफ्ट  परियोजना के साथ 110 से अधिक गांवों में ट्यूबवेल निर्माण, अनेक उच्च जलाशय, पेयजल पाईप लाईन एवं सैकड़ों की संख्या में हैण्डपम्प स्वीकृत एवं निर्मित होने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत प्राप्त हो रही है।

On the recommendation of Energy Minister Bhati, five new tube wells have been approved in Srikolayat.

Bikaner, @MaruSangram. On the recommendation of Energy Minister Bhanwar Singh Bhati, five new tubewells will be ready in Srikolayat assembly constituency.Chief Engineer (Rural) Jan Swa. The Engineering Department has issued their administrative and financial approval.

Rs 1 crore 90 lakh approved for construction of 5 tubewells According to Minister Bhati, approval of Rs 1 crore 90 lakh was issued for the construction of these 5 tubewells. Instructions have been given to get these constructed before May 31, so that the residents of the area can get full benefit of them during the summer season.

He informed that these tubewells would be built in village Mandal Charnan, Chak Vijaysinghpura, Meghwalo ki Dhani Bhelu, Miyankaur and Khikhniya Patta.

According to the Energy Minister, these tubewells will be constructed at a cost of Rs 43.59 lakh in Mandal Charnan, Rs 41.51 lakh in Chakvijaysinghpura, Rs 35.45 lakh in Meghwalon Ki Dhani Bhelu, Rs 34.44 lakh in Miyakaur and Rs 34.44 lakh in Khikhania Patta. Due to this, thousands of families of these villages will get sufficient drinking water supply. Minister Bhati has expressed gratitude to Chief Minister Shri Ashok Gehlot and Water Supply Minister Shri Mahesh Joshi for this.

Drinking water projects worth crores have been approved in Srikolayat in the last 4 years due to the efforts of Energy Minister: Due to the efforts of Energy Minister Bhati, drinking water projects worth hundreds of crores have been approved in Srikolayat area since last 4 years. In these, along with Kolayat Lift Project, Gajner Lift Project, construction of tubewells in more than 110 villages, many high water reservoirs, drinking water pipelines and hundreds of handpumps being approved and constructed, the residents of the area are getting a lot of relief.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts