June 22, 2026 4:57 am

शिक्षा मंत्री ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संदेश देती पतंगों का किया वितरण…..

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

शिक्षा मंत्री ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संदेश देती पतंगों का किया वितरण…..

भूरमल सोनी और प्रणाम सोनी ने तैयार की पतंगें, विभिन्न क्षेत्रों में होंगी वितरित

बीकानेर, @MaruSangram। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को बाल विवाह, नशाखोरी सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संदेशपरक पतंगों का वितरण किया। यह पतंगें सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी तथा प्रणाम सोनी द्वारा तैयार की गई हैं।

विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित हरिजन बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीकानेर में नगर स्थापना दिवस के अवसर पर पतंगें उड़ाने की समृद्ध परंपरा है। इन पतंगों के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, जल बचत, चाइनीज मांझा का उपयोग नहीं करने के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और शिक्षा के प्रति चेतना जगाने वाले संदेश दिए जाएं, तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पतंगें जागरूकता का बेहतर माध्यम बनते हैं। इनके माध्यम से जागरूकता के यह संदेश गली-मोहल्ले तक पहुंचते हैं और आमजन में चेतना जगाते हैं।

कलाकार भूरमल सोनी ने बताया कि सामाजिक जागरूक सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों वाली ग्यारह सौ पतंगें तैयार की गई हैं। यह पतंगें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पतंगें वितरित करने कार्यक्रम लगभग दो दशक से चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अंबेडकर जयंती से पतंग वितरण प्रारंभ किया गया है। अनुसूचित जाति के मोहल्लों में प्राथमिकता से इनका वितरण किया जाएगा।

चाइनीज मांझा का नहीं करें उपयोग
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर इससे जुड़े आदेश जारी किए जाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि इन आदेशों की पालना करें, जिससे किसी प्रकार की हानि से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाएं भी इस कार्य के लिए आगे आएं।

इस दौरान सत्तू भाई पतंग वाला, शेखर रंगा, रविंद्र जोशी, राजकुमार पांड्या, पेंटर घनश्याम स्वामी, मुकेश, तेजस, नवनिधि, ध्रुव, नरसिंह दास, राम लक्ष्मण, नवीन तथा संपत लाल तंवर आदि मौजूद रहे।

Education Minister distributed kites giving message against social evils…..

Kites prepared by Bhurmal Soni and Pranam Soni will be distributed in different areas

Bikaner, @MaruSangram. Education Minister Dr.B. D. Kalla on Friday distributed kites with messages against child marriage, drug addiction and other social evils. These kites have been prepared by social workers Bhurmal Soni and Pranam Soni.

During the program organized at Harijan Basti outside Vishwakarma Gate, the Education Minister said that Bikaner has a rich tradition of flying kites on the occasion of city foundation day. Positive results can be seen if messages are given through these kites to prevent child marriage, save water, avoid using Chinese manjha and create awareness about environmental protection, drug addiction and education. He said that these kites become a better medium of awareness. Through these, these messages of awareness reach every street and neighborhood and create awareness among the common people.

Artist Bhurmal Soni said that 1100 kites with messages related to social awareness have been prepared. These kites will be distributed in different areas of the city. He told that the program of distributing kites is being run for almost two decades.

He informed that kite distribution has been started from Ambedkar Jayanti. They will be distributed on priority in scheduled caste localities.

Do not use Chinese Manjha
On this occasion, the Education Minister called upon not to use Chinese Manjha.

He said that orders related to this are issued by the administration from time to time. It is the responsibility of every person to follow these orders, so that any kind of harm can be avoided. He said that various organizations should also come forward for this work.

During this, Sattu Bhai Patang Wala, Shekhar Ranga, Ravindra Joshi, Rajkumar Pandya, Painter Ghanshyam Swamy, Mukesh, Tejas, Navnidhi, Dhruv, Narsingh Das, Ram Laxman, Naveen and Sampat Lal Tanwar etc. were present.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts