June 22, 2026 8:16 am

गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण किसान सम्मेलन 12 अप्रेल को…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण किसान सम्मेलन 12 अप्रेल को…..

बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय एवं राजस्थान गौ सेवा परिषद्, बीकानेर के बीच हुए एम.ओ.यू. के तहत संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशन पर गोबर से खाद और गौमूत्र से कीटनाशक बनाने एवं इसके विपणन सम्बन्धी सम्भावनाओं के मद्देनजर एक दिवसीय किसान सम्मेलन आगामी 12 अप्रेल को रविन्द्र रंगमंच में आयोजित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए राजस्थान गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजुवास के पूर्व कुलपति प्रो. ए.के.गहलोत राजुवास ने बताया कि गोबर एवं गौमूत्र के प्रसंस्करण द्वारा गोपालन को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से जिले के लगभग 1500 पशुपालकों एवं किसानों को इस हेतु प्रशिक्षित किया गया। इसमें वेटरनरी विश्वविद्यालय के साथ राजस्थान गौ सेवा परिषद्, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नाबार्ड एवं जिला प्रशासन का सहयोग रहा है।

आगामी 12 अप्रेल को इस उद्देश्य से गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण समारोह द्वितीय रविन्द्र रंगमंच में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें वेटरनरी विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय के साथ राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जायेगी तथा तकनीकी सत्र के माध्यम से किसानों-पशुपालकों एवं उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से संवाद आयोजित किये जायेगें।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया इसके मुख्य अतिथि रहेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामधेनु आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वल्लभ भाई कथिरिया करेगें।

राजस्थान गौसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, राजुवास के कुलपति प्रो. सतीश के गर्ग, जुट एसकेआरएयू के कुलपति प्रो. अरूण कुमार, अतिरिक्त निदेशक गोपालन विभाग डॉ. लाल सिंह, स्वामी दिनेश गिरी महाराज, राजस्थान गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष हेम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

राजुवास के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार धूड़िया सम्मेलन के नोडल अधिकारी हैं। गजेन्द्रसिंह सांखला ने कहा कि गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण से न केवल गोपालन को आर्थिक आधार मिलेगा वरन् आवारा पशुओं की समस्याओं से भी निजात मिलेगी।

हेम शर्मा ने कहा कि पहला गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण समारोह जयपुर में आयोजित किया जा चुका है। इस कार्य हेतु बीकानेर को राज्य में एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस दौरान अजय पुरोहित, सचिव, रिद्वकरण सेठिया एवं अरविन्द मिढढ़ा उपाध्यक्ष, राजस्थान गौ सेवा परिषद् ने भी प्रेस को सम्बोधित किया।

Dung-cow urine processing farmer’s conference on 12th April…..

Bikaner, @MaruSangram. MoU signed between Rajasthan Veterinary and Animal Sciences University and Rajasthan Gau Sewa Parishad, Bikaner. Under Divisional Commissioner Dr. Neeraj K. On the direction of Pawan, in view of the possibility of making fertilizer from cow dung and pesticides from cow urine and its marketing, a one-day farmer’s conference will be organized on April 12 at Ravindra Theater. For this purpose, a press conference was organized on Friday.

Addressing the press conference, National Coordinator of Rajasthan Gau Seva Parishad and former Vice Chancellor of Rajuwas, Prof. AK Gehlot Rajuwas told that about 1500 animal herders and farmers of the district were trained for the purpose of making cattle rearing economically advanced by processing cow dung and cow urine. In this, along with Veterinary University, Rajasthan Gau Sewa Parishad, Agriculture Department, Animal Husbandry Department, NABARD and District Administration have cooperated.

For this purpose, cow dung-urine processing ceremony is being organized at the second Rabindra Theater on coming April 12. In which exhibitions will be organized by various departments of the State Government along with Veterinary University, Agricultural University and through technical sessions, dialogues will be organized with the farmers-animal rearers and the present trainees.

Agriculture and Animal Husbandry Minister Lalchand Kataria will be its chief guest. The program will be presided over by Dr. Vallabh Bhai Kathiriya, National President of Kamdhenu Commission.

Rajasthan Gauseva Commission President Mevaram Jain, Divisional Commissioner Dr. Neeraj K Pawan, Vice Chancellor of Rajuwas Prof. Satish K Garg, JUT SKRAU Vice Chancellor Prof. Arun Kumar, Additional Director Gopalan Department Dr. Lal Singh, Swami Dinesh Giri Maharaj, President of Rajasthan Gau Seva Parishad Hem Sharma etc were present.

Dr. Rajesh Kumar Dhudia, Director of Extension Education, Rajuwas, is the nodal officer for the conference. Gajendrasinh Sankhla said that cow dung-urine processing will not only provide economic support to cow rearing but will also get rid of the problems of stray cattle.

Hem Sharma said that the first cow dung-cow urine processing ceremony has been organized in Jaipur. For this work, Bikaner is being developed as a model in the state.

During this, Ajay Purohit, Secretary, Ridvkaran Sethia and Arvind Middha, Vice President, Rajasthan Gau Seva Parishad also addressed the press.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts