June 23, 2026 7:24 am

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 132 नवीन पदों का सृजन….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 132 नवीन पदों का सृजन

जयपुर, @MaruSangram। जयपुर स्थित राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) में चिकित्सकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 132 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

इन पदों में आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य एवं सीनियर रेजिडेंट के 22-22 पद तथा जूनियर रेजिडेंट के 44 पदों सहित कुल 132 नवीन पदों का सृजन होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

यह स्वीकृति प्रदेश में निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों के शामिल होने से आरयूएचएस में चिकित्सा सुविधाएं और अधिक मजबूत हो जाएंगी।

Creation of 132 new posts in Rajasthan University of Health Sciences

Jaipur, @MaruSangram. The number of doctors will increase in Jaipur-based Rajasthan University of Health Sciences (RUHS). For this, Chief Minister Shri Ashok Gehlot has approved the proposal for creation of 132 new posts.

A total of 132 new posts will be created in these posts, including 22 posts of Professor, Associate Professor, Assistant Professor and Senior Resident and 44 posts of Junior Resident. It is notable that the Chief Minister had announced in this regard in the budget of 2023-24.

This acceptance will play an important role in realizing the concept of Nirogi Rajasthan in the state. The induction of specialist doctors will further strengthen the medical facilities at RUHS.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts