
बड़ी खबर: बड़ी वारदाता को अंजाम देने की फिराक में, हथियारों के साथ एक नाबालिग सहित 4 को पुलिस ने दबोचा…..
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर जिला पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को पकडा है, जिनके कब्जे से पिस्टल सहित हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि पकडे गए आरोपी बीकानेर में कोई बडी वारदाता को अंजाम देने की फिराक में थे।
इनके कब्जे से पुलिस ने दो देशी पिस्टल(माउजर), दो अतिरिक्त मैग्जीन मय 50 जिन्दा कारतूस और एक बोलेरो गाडी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार चारों आरोपी रोहित गोदारा गैंग के सम्पर्क में थे। ओमप्रकाश पासवान महानिरीक्षक पुलिस रेन्ज बीकानेर, तेजस्वनी गौतम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों एवं गैंगस्टर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिशंकर प्रसाद (आईपीएस) एएसपी सिटी व शालिनी बजाब सीओ सदर के निकट नेतृत्व व सुपरविजन में पुलिस थाना बीछवाल थानाधिकारी महेन्द्रदत्त ने अपनी टीम के साथ गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई की।
इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और कारतूस सहित चार आरोपियों गजेन्द्रसिह उर्फ कोजूसिह पुत्र चन्द्रसिह जाति राठौर, उम्र 25 साल निवासी गांव कानासर, विरेन्द्र सिंह उर्फ रामदेव पुत्र मोतीसिह राठौर , उम्र 16 साल निवासी बडी ढाणी कानासर, भंवरसिह उर्फ सिकू उर्फ किशोरसिह राठौर उम्र 23 साल, निवासी गांव कानासर, तिलोकचन्द उर्फ पिंटू पुत्र बाबुलाल मेघवाल उम्र 24 साल निवासी गांव कानासर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल (माउजर), दो अतिरिक्त मैग्जीन मय 50 जिन्दा कारतूस एक बोलेरो कैम्पर गाडी बरामद की है।
यह पुलिस टीम रही सक्रिय…
अपराधिकयों की धरपकड की कार्रवाई में महेन्द्र दत्त शर्मा थानाधिकारी बीछवाल, वेदपाल श्योराण थानाधिकारी नयाशहर, संजय सिह थानाधिकारी कोतवाली, नवनीत थानाधिकारी गंगाशहर, डीएसटी टीम व अन्य टीमो ने कई दिनो से सुचनाऐं व छापेमारी की कार्रवाई की थी, इसी क्रम में बीती रात में थानाधिकारी बीछवाल ने गुप्त सुचना के आधार पर करणी औधोगिक क्षेत्र में बीकाजी सर्किल रोड, सपुर मार्केट बीकानेर से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


Big news: Police arrested 4, including a minor with weapons, in an attempt to execute a big criminal…..
Bikaner, @MaruSangram. Taking major action, Bikaner District Police has arrested four criminals, from whose possession weapons including pistols have been recovered. The police suspect that the arrested accused were planning to execute some big heist in Bikaner.
Police seized two country made pistols (Mauser), two additional magazines with 50 live cartridges and a Bolero vehicle from their possession.
According to the police, the four accused were in contact with the Rohit Godara gang. Omprakash Paswan, Inspector General of Police, Range Bikaner, under the direction of Superintendent of Police Tejaswani Gautam, under the leadership and supervision of Harishankar Prasad (IPS) ASP City and Shalini Bajab CO Sadar, police station Bichwal Police Station Mahendra Dutt, under the supervision of Harishankar Prasad (IPS) ASP City and Superintendent of Police Tejaswani Gautam. Action was taken on the basis of secret information with the team.
During this, four accused Gajendrasingh alias Kojusingh s/o Chandrasingh caste Rathore, aged 25 years, resident of village Kanasar, Virendra Singh alias Ramdev s/o Motisingh Rathore, aged 16 years, resident of Badi Dhani Kanasar, Bhanvarsingh alias Siku alias Kishoresingh Rathore aged 23, including a large amount of arms and cartridges. Sal, r/o Village Kanasar, Tilokchand alias Pintu s/o Babulal Meghwal age 24 years, r/o Village Kanasar has been arrested. Two country made pistols (Mauser), two additional magazines with 50 live cartridges and a Bolero camper vehicle have been recovered from the possession of the accused.
This police team remained active…
Mahendra Dutt Sharma SHO Beechwal, Vedpal Sheoran SHO Nayashahar, Sanjay Singh SHO Kotwali, Navneet SHO Gangashahar, DST team and other teams had carried out information and raids for several days in order to nab the criminals, in this order last night the SHO Bichwal, on the basis of secret information, arrested the above accused from Bikaji Circle Road, Sapur Market Bikaner in Karni Industrial Area.
Author: Jitu Kumar







