April 22, 2026 4:27 am

बड़ी खबर: पेपर लिंक मामले में वांटेड की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

बड़ी खबर: पेपर लिंक मामले में वांटेड की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार….

पेपर लीक मामले के वांटेड की गर्लफ्रेंड जयपुर से गिरफ्तार : एसबीआई में डिप्टी मैनेजर महिला शेर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी

उदयपुर, @MaruSangram। सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में वांटेड एक लाख का इनामी आरोपी अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा की गर्लफ्रेंड अनिता मीणा को उदयपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अनिता जयपुर में सी स्कीम स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में बतौर डिप्टी मैनेजर कार्यरत है। अनिता मीणा मूलतया झुंझुनं की रहने वाली है जिसे जयपुर से गिरफ्तार किया है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अनिता शेर सिंह मीणा के साथ लम्बे समय से रिलेशनशिप में थी।

पेपर लीक मामले में आरोपी अनिता के सहयोग करने की बात सामने आई है। एसपी शर्मा ने बताया कि अनिता के जरिए उसकी और शेर सिंह की प्रॉपर्टी के बारे में जांच की जा रही है। इन्होंने कहां-कहां इन्वेस्टमेंट किया, पता लगाया जा रहा है।

गर्लफ्रेंड के पकड़े जाने से अब शेर सिंह की गिरफ्तार की कोशिशें तेज
उदयपुर पुलिस का मानना है कि वांटेड आरोपी शेर सिंह की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार होने से अब मामले में आगे की चीजें काफी हद तक क्लियर होने की संभावना है। अनिता की गिरफ्तारी के बाद अब शेर सिंह को जल्द पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस सोमवार को आरोपी अनिता मीणा को कोर्ट में पेश करेगी जहां से रिमांड लिया जाएगा। फिर पुलिस अनिता से पेपर लीक से जुड़े महत्वपूर्ण राज उगलवाने का प्रयास करेगी।

आरोपी ढाका और शेरसिंह को पकड़वाने पर है 1-1 लाख रुपए का इनाम
पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेश ढाका और सरकारी टीचर अनिल उर्फ शेर सिंह को पकड़वाने पर राज्य सरकार ने दोनों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। बता दें कि जेल में बंद आरोपी भूपेन्द्र सारण ने पूछताछ में बताया था कि उसने जयपुर के चौमू निवासी शेर सिंह मीणा से 50 लाख रुपए में पेपर खरीदा था।

इसके बाद यह पेपर सुरेश ढाका को बेचा गया और सुरेश ढाका ने अपने साले सुरेश विश्नोई के सहयोग से अभ्यर्थियों को 5-5 लाख रुपए में बेचा था। शेर सिंह ​की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है। आखिर शेरसिंह को सीनियर टीचर भर्ती का पेपर किसने उपलब्ध कराया। इसमें कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Big news: Wanted’s girlfriend arrested in paper link case….

Jaipur, @MaruSangram. Paper leak case wanted’s girlfriend arrested from Jaipur: SBI deputy manager woman was in relationship with Sher Singh
Udaipur. Udaipur police on Sunday arrested Anita Meena, girlfriend of Anil alias Sher Singh Meena, accused of one lakh prize wanted in senior teacher recruitment paper leak case. Anita is working as Deputy Manager in State Bank of India branch located in C Scheme, Jaipur. Anita Meena is basically a resident of Jhunjhunam who was arrested from Jaipur. Udaipur SP Vikas Sharma told that Anita was in a relationship with Sher Singh Meena for a long time.
In the paper leak case, the matter of cooperation of accused Anita has come to the fore. SP Sharma told that through Anita, investigation is being done about her and Sher Singh’s property. Where did he invest, it is being ascertained.

With the arrest of his girlfriend, the efforts to arrest Sher Singh intensified
The Udaipur police believe that with the arrest of the girlfriend of wanted accused Sher Singh, further things in the case are likely to be cleared to a great extent. After Anita’s arrest, efforts are on to nab Sher Singh soon. On Monday, the police will present the accused Anita Meena in the court from where remand will be taken. Then the police will try to extract important secrets related to the paper leak from Anita.

There is a reward of 1-1 lakh rupees for arresting the accused Dhaka and Sher Singh
The state government has announced a reward of Rs 1 lakh each for the arrest of absconding accused Suresh Dhaka and government teacher Anil alias Sher Singh in the paper leak case. Please tell that the jailed accused Bhupendra Saran had told during interrogation that he had bought the paper for Rs 50 lakh from Sher Singh Meena, a resident of Chaumu, Jaipur.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts