June 22, 2026 10:52 am

सामाजिक चिंतक सांगीलाल वर्मा का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

सामाजिक चिंतक सांगीलाल वर्मा का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन….

बीकानेर, @MaruSangram। बगीचा प्रन्यास के तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग राजस्थान सरकार के सदस्य सांगीलाल वर्मा का नागरिक अभिनंदन ब्रह्म बगीचा के सभागार में किया गया। अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा थे तथा स्थला अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने की एवं विशिष्ट अतिथि समाजवादी चिंतक नारायण दास रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रंगा ने कहा की सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सांगीलाल वर्मा की एक अलायदा पहचान है वह सदैव दलित वर्ग के उत्थान के लिए जागरूक रहकर काम करते हैं।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने कहा कि सागीलाल वर्मा का संपूर्ण जीवन जनसेवा में ही लगा रहा, वह राजस्थान सरकार के आयोग के साथ एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जन सेवा के उल्लेखनीय कार्य करते रहे हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाजवादी चिंतक नारायण दास ने कहा कि समाज में वर्मा जैसे दलित नेता विभिन्न समाजों से समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट कार्य करते हैं।

इस अवसर पर सांगीलाल वर्मा ने सर्व समाज से आह्वान किया कि वह बीकानेर में आपसी भाईचारा से सभी को साथ लेकर काम करने का प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर कवि – संस्कृतिकर्मी चंद्रशेखर जोशी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया एवं राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने वर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। नागरिक अभिनंदन समारोह में जन्मेजय व्यास, मंगलचंद रंगा एवं मुरली मनोहर पुरोहित सहित अनेक लोगों ने विचार व्यक्त किए।

अतिथियों ने वर्मा को शॉल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Civil felicitation ceremony of social thinker Sangilal Verma organized….

Bikaner, @MaruSangram. Under the aegis of Bagicha Trust, social worker and member of Rajasthan Scheduled Castes Finance and Development Commission Sangilal Verma was felicitated in the auditorium of Brahma Bagicha. The chief guest of the felicitation ceremony was the president of Sakha Sangam, ND. It was Ranga and the venue was presided over by Advocate Hiralal Harsh, Vice President of the City District Congress Committee and socialist thinker Narayan Das was the special guest.On this occasion, the chief guest Ranga said that Sangilal Verma has a unique identity as a social worker, he always works for the upliftment of the downtrodden.

While presiding over the ceremony, Advocate Hiralal Harsh said that Sagilal Verma’s whole life was devoted to public service, he has been doing remarkable works of public service with the Rajasthan Government Commission and various social organizations.

On this occasion, special guest socialist thinker Narayan Das said that Dalit leaders like Verma do excellent work in the society by coordinating with different societies.

On this occasion, Sangilal Verma called upon the entire society to try to work with mutual brotherhood in Bikaner by taking everyone along.

On this occasion, poet-culturalist Chandrashekhar Joshi read the felicitation letter and Rajendra Joshi, treasurer of Rajasthani Language Literature and Culture Academy, threw light on Verma’s personality and work. Many people including Janmejay Vyas, Mangalchand Ranga and Murli Manohar Purohit expressed their views at the civic reception.The guests welcomed and felicitated Verma by presenting shawl, quince, felicitation letter and memento.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts