June 22, 2026 11:54 am

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

बीकानेर, @Marusangram। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ सुशील कुमार दैया ने बताया कि 7 दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन आज दिनांक 27 मार्च 2023 को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र का स्वयंसेवकों ने भ्रमण करते हुए वहां निर्मित दुग्ध उत्पादों तथा अन्य वस्तुओं की गुणवत्ता, उपयोगिता और महत्ता जानी।

इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में शिविर
के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया जिला समन्वयक
(राष्ट्रीय सेवा योजना) ने विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्य लक्ष्य और महत्ता
की जानकारी विस्तार से देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को योजनाबद्ध तरीके से राष्ट्र सेवा से जोड़ता है। उन्होंने स्वयंसेवकोें को
बताया कि गुरु की आज्ञा का पालन निस्वार्थ भाव से करने पर जीवन में सफलता अवश्य
प्राप्त होती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर शिवराम सिंह झाझडिया ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व
विकास के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसी क्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश रांकावत ने बताया कि विशेष शिविर के तहत विद्यार्थियों ने 7 दिनों में महाविद्यालय द्वारा गोद ली गई बस्तियां खेतेश्वर तथा गोपेश्वर
बस्ती में सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि पर सर्वेक्षण किया गया।

महाविद्यालय में श्रमदान, वृक्षारोपण तथा धनेश्वर महादेव मंदिर में वृक्षारोपण किया गया,
23 मार्च को शहादत दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य
गतिविधियों के तहत काव्य पाठ, गायन ,नृत्य आदि स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चैधरी ने स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सतपाल मेहरा द्वारा किया गया।

Completion of seven day special camp of National Service Scheme

Bikaner, @Marusangram. National Service Scheme Officer of Shri Jain Postgraduate College, Dr. Sushil Kumar Daiya said that today is the last day of the 7-day special camp.
On March 27, 2023, while visiting the National Camel Research Center, the volunteers learned about the quality, usefulness and importance of milk products and other items manufactured there.

After this camp in the college campus
Chief guest of the closing ceremony Dr. Satyanarayan Jatolia District Coordinator
(National Service Scheme) explained the objectives, goals and importance of NSS to the students.
Giving detailed information, said that the National Service Scheme connects the youth to the service of the nation in a planned manner. he volunteers
Told that selflessly obeying the Guru’s orders leads to success in life.
is obtained.

Addressing the program, the Chief Executive Officer of the college Dr. Shivram Singh Jhajhadia said that the personality of the students
National Service Scheme is an important program for development. In this sequence, program officer Dr. Rajesh Rankawat told that under the special camp, the students visited Kheteshwar and Gopeshwar, the settlements adopted by the college in 7 days.

A survey was conducted on the social and economic background in the township.

Shramdaan, tree plantation in the college and tree plantation in Dhaneshwar Mahadev Temple, Tributes were paid to the martyrs on Martyrdom Day on March 23. other than Poetry recitation, singing, dance etc. were done by the volunteers as part of the activities.

College Principal Dr. Rajendra Chaudhary rewarded the volunteers who did excellent work while boosting the morale of the volunteers. The program was conducted by Dr. Satpal Mehra.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts