
सेट परीक्षा: अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी
अजमेर, @Marusangram। राज्य के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए 26 को आयोजित की जाने वाली राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022-23 के प्रवेश पत्र सोमवार रात 12 बजे बाद जारी कर दिए गए। यह परीक्षा नोडल एजेंसी गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा आयोजित करा रहा है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म दिनांक अपलोड कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
सेट परीक्षा समन्वयक डॉ मनोज पंड्या ने बताया कि पोर्टल पर लिंक रात 12 बजे जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा शहरों के बारे में अभ्यर्थियों को पूर्व में ही जानकारी दे दी थी। यह परीक्षा अजमेर सहित प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होगी। परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
SET Exam: Admit Card issued to the candidates
Ajmer, @Marusangram. The admit cards for the State Eligibility Test (SET) 2022-23 to be held on 26th to become Assistant Professors in the colleges and universities of the state were released after 12 midnight on Monday night. This examination is being organized by the nodal agency Govind Guru Tribal University, Banswara. Candidates will be able to download the admit card by uploading their registration number and date of birth.
SET Exam Coordinator Dr. Manoj Pandya told that the link on the portal has been released at 12 midnight. The university had already informed the candidates about the exam cities. This examination will be held at all divisional headquarters of the state including Ajmer. The timing of the exam will be from 11 am to 2 pm.
Author: Jitu Kumar







