June 6, 2026 2:06 am

मदर्स एल एस कर्मा फाउण्डेशन के तत्वाधान में 24 व 25 मार्च को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

मदर्स एल एस कर्मा फाउण्डेशन के तत्वाधान में 24 व 25 मार्च को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

बीकानेर, @MaruSangram। मदर्स एल एस कर्मा फाउण्डेशन के तत्वाधान में 24 व 25 मार्च को रायसर स्थित मंडा इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वूमन इम्पावरमेंट इन इंडिया विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें देशभर से 200 के करीब महिलाएं भाग लेगी और महिला सशक्तिकरण पर अपने अनुभव साझा करते हुए महिला उत्थान पर मंथन करेगी।

आयोजक सुमन मंडा ने बताया कि सेमिनार का शुभारंभ 24 मार्च को होगा। जिसकी मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में महारानी कॉलेज की प्राचार्य विजयश्री, डूंगर महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ, दिव्या जोशी होगी। अध्यक्षता सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. शारदा चौधरी करेगी।

दो दिवसीय इस सेमिनार में भारत में महिलाओं की वर्तमान स्थिति और भविष्य, महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण पर वैश्विक परिस्थितियों का प्रभाव, महिला सुरक्षा व हिंसा, महिला रोजगार के वर्तमान हालात, तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति और महिलाओं के लिये काम कर रहे एनजीओ की भूमिका विषयों पर अलग अलग सत्रों में विषय विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे।

National Seminar organized on March 24 and 25 under the aegis of Mother’s LS Karma Foundation

Bikaner, @MaruSangram. Under the aegis of Mother’s LS Karma Foundation, a national seminar on Women Empowerment in India will be organized on March 24 and 25 at Manda Institute of Technology, Raiser.

In which around 200 women from all over the country will participate and share their experiences on women empowerment and brainstorm on women’s upliftment.

Organizer Suman Manda told that the seminar will be inaugurated on March 24. Whose Chief Guest will be Superintendent of Police Tejaswani Gautam. Vijayashree, Principal of Maharani College, Dr. Divya Joshi, Assistant Professor of Dungar College will be the special guests. Retired professor Dr. Sharda Chowdhary will preside.

In this two-day seminar, the current status and future of women in India, women’s education, impact of global conditions on women’s empowerment, women’s safety and violence, current status of women’s employment, status of women in technical sector and NGOs working for women Subject experts will give their opinion in different sessions on the role of the subjects.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts