June 22, 2026 5:48 pm

विप्र फाउंडेशन बीकानेर ने ब्राह्मण छात्रावास हेतु भूमि आवटन के लिए जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में एसडीम को सौंपा ज्ञापन….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

विप्र फाउंडेशन बीकानेर ने ब्राह्मण छात्रावास हेतु भूमि आवटन के लिए जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में एसडीम को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर, @MaruSangram। विप्र फाउंडेशन बीकानेर ने ब्राह्मण छात्रावास हेतु भूमि आवंटन के लिए विफ़ा प्रदेशाअध्यक्ष भँवर पुरोहित के नेतृत्व मे आज जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में एसडीम ओमप्रकाश को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष नारायण पारीक ने बताया कि विप्र फाउंडेशन वर्ष 2010 से सोसायटीज एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत सामाजिक सेवा संस्था है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करना हमारी प्राथमिकता है।

प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत ने कहा की वर्तमान में उदयपुर में संस्था की एक कॉलेज चल रही है तथा जयपुर में पचास हजार स्क्वायर फिट के सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है।

विफ़ा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू पारीक क्रोन्या संस्था ने राजस्थान की सभी तहसीलों में छात्रावास व शिक्षण संस्थान का निर्माण करने का निर्णय किया है। इसी कड़ी में विप्र फाउंडेशन को छात्रावास एवं शिक्षण गतिविधियों के संचालन हेतु लगभग 2000 वर्ग मीटर भूमि टोकन शुल्क पर उपलब्ध करवाने की माँग की जिससे संस्था यथा शीघ्र यह कार्य प्रारंभ कर सकें।

युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा ने बताया की ज्ञापन देने वालों में संस्थापक सदस्य नंदकिशोर गालरिया, प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, प्रदेश कार्यलय प्रभारी रमेश चंद्र उपाध्याय, युवा उपाध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय, युवा प्रदेश सचिव अरुण कल्ला, हेमंत शर्मा, नगर निगम पार्षद सुधा आचार्य, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आशा पारीक, अन्नपूर्णा जोशी, नंदकिशोर गालरिया, मज़दूर प्रकोष्ठ के रमस्वरूप हर्ष, जगदीश शर्मा, ईश्वर पंचारिया, पूर्व आईटी प्रभारी हेमंत सेवग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Vipra Foundation Bikaner submitted memorandum to SDM in absence of District Collector for allotment of land for Brahmin hostel

Bikaner, @MaruSangram. Vipra Foundation Bikaner handed over a memorandum to SDM Omprakash today in the absence of District Collector under the leadership of Vipra State President Bhanwar Purohit for allotment of land for Brahmin hostel.

District President Narayan Pareek said that Vipra Foundation is a registered social service organization since 2010 under the Societies Act. Working in the field of education is our priority.

State Organization General Secretary Devendra Saraswat said that currently a college of the organization is running in Udaipur and the construction of 50,000 square feet Center for Excellence and Research in Jaipur is nearing completion.

Vifa Youth Cell President Raju Pareek Kronya Sanstha has decided to build hostels and educational institutions in all tehsils of Rajasthan. In this series, Vipra Foundation was demanded to make available about 2000 square meters of land on a token fee for conducting hostel and educational activities, so that the organization could start this work as soon as possible.

Youth Cell State Organization General Secretary Dinesh Ojha told that founder member Nandkishore Galaria, State Organization General Secretary Devendra Saraswat, State Vice President Rajkumar Joshi, State Office Incharge Ramesh Chandra Upadhyay, Youth Vice President Prakash Upadhyay, Youth State Secretary Arun Kalla, Hemant Sharma were among those who gave the memorandum. , Municipal Councilor Sudha Acharya, Women’s Cell State President Asha Pareek, Annapurna Joshi, Nandkishore Galaria, Labor Cell’s Ramswaroop Harsh, Jagdish Sharma, Ishwar Panchariya, former IT in-charge Hemant Sevag and other members were present.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts