अनशन का 42वां दिन, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने दिया समर्थन….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

अनशन का 42वां दिन, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने दिया समर्थन….

दो बार सदन में उठा मुद्दा, सरकार निरुत्तर : एमएलए बिश्नोई

बीकानेर, @Marusangram। हाइकोर्ट के आदेशों की अवमानना करना तथा हठधर्मिता के साथ ईसीबी के 18 कार्मिकों को पुन: नियुक्ति नहीं देना सरकार की क्रूर मानसिकता को दर्शाता है। यह बात रविवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष ईसीबी कार्मिकों की ज्वाइनिंग के लिए चल रहे आमरण अनशन को सम्बोधित करते हुए नोखा एमएलए बिहारीलाल बिश्नोई ने कही।

एमएलए बिश्नोई ने कहा कि कार्मिकों की ज्वाइनिंग के मुद्दे को दो बार सदन में उठाया भी गया है लेकिन सरकार निरुत्तर है, कोई प्रतिक्रिया नहीं है।  

अनशन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि बताया कि एमएलए बिहारीलाल बिश्नोई ने अनशनकारियों के हाल जाने तथा उनका उत्साह बढ़ाया। भाजपा के विशाल चौपड़ा ने बताया कि 42वें दिन अनशन पर श्रवण नैण, मनोज पडि़हार, महेन्द्र हटीला, दिनेश सांखला व आदर्श शर्मा डटे हुए हैं।

अनशन स्थल पर डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, बंशीलाल तंवर, जेठूसिंह पडि़हार, कैलाश पारीक, रतन जयपाल, मालचंद जोशी, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, जितेन्द्रसिंह भाटी, साहिल सोढा, रतनलाल पारीक, मोहित बोथरा, टेकचंद यादव, जय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

चिकित्सा प्रकोष्ठ ने दिया समर्थन
रविवार को अनशन स्थल पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल कार्यकर्ताओं सहित अनशन को समर्थन देने पहुंचे। डॉ. असवाल ने कहा कि सरकार को रोजगार छीनने का हक नहीं है, 42 दिनों से चल रहे अनशन की सुध नहीं लेना भी सरकार की छवि को प्रदर्शित करता है। अनशन को समर्थन देने वालों में इमरान उस्ता, निशा पांडे, चांद राठौड़, डॉ वंदना सचदेवा, मनीषा गाड़ोदिया, शशि गुप्ता, शीशराम खिलेरी, अखेराज पँवार व अमित मितल आदि शमिल रहे।

42nd day of fast, BJP medical cell gave support….

Issue raised twice in the House, government unresponsive: MLA Bishnoi

Bikaner, @Marusangram. Disobeying the orders of the High Court and stubbornly not giving re-appointment to the 18 personnel of ECB shows the ruthless mentality of the government. Nokha MLA Biharilal Bishnoi said this while addressing the ongoing fast unto death for joining of ECB personnel in front of the District Collectorate on Sunday.

MLA Bishnoi said that the issue of personnel joining has been raised twice in the House but the government is unresponsive, there is no response.

BJP leader Mahavir Ranka, who is leading the fast, said that MLA Bihari Lal Bishnoi came to know about the condition of the fast and encouraged them. BJP’s Vishal Chopra told that Shravan Nain, Manoj Padihar, Mahendra Hatila, Dinesh Sankhla and Adarsh ​​Sharma are on fast on the 42nd day.

Dr. Bhagwansingh Medatiya, Banshilal Tanwar, Jethusingh Padihar, Kailash Pareek, Ratan Jaipal, Malchand Joshi, Rajendra Sharma, Madhusudan Sharma, Jitendrasinh Bhati, Sahil Sodha, Ratanlal Pareek, Mohit Bothra, Tekchand Yadav, Jai Upadhyay etc were present at the site of the fast.

medical cell supported
On Sunday, Dr. Siddharth Aswal, the District Convener of the BJP Medical Cell, reached the site of the fast along with the workers to support the fast. Dr. Aswal said that the government does not have the right to take away the jobs, not taking care of the fast going on for 42 days also shows the image of the government. Imran Usta, Nisha Pandey, Chand Rathod, Dr. Vandana Sachdeva, Manisha Gadodiya, Shashi Gupta, Sheeshram Khileri, Akheraj Pawar and Amit Mittal were among those who supported the fast.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts