June 22, 2026 10:30 pm

दो जनों को ट्राइसाइकिल, 7 महिलाओं को सिलाई मशीनें व 30 बच्चों को विद्यालय पौशाक वितरित की गई….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

दो जनों को ट्राइसाइकिल, 7 महिलाओं को सिलाई मशीनें व 30 बच्चों को विद्यालय पौशाक वितरित की गई

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई स्व. रामरतन कोचर की 41वीं पुण्यतिथि
संघ, समाज व देश के लिए समर्पित रहे स्व. कोचर : डॉ. कल्ला

बीकानेर, @Marusangram। अनुशासन और अपनी कर्मठता के रूप में पहचाने जाने वाले स्वनाम धन्य स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामरतन कोचर ने अपनी पत्रकारिता से उस समय सरकार तक को प्रभावित किया था। यह उद्गार शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने स्व. रामरतन कोचर की 41वीं पुण्यतिथि पर नोखा रोड स्थित कोचर सर्किल पर आयोजित सद्भावना दिवस एवं रामरतन कोचर स्मृति पुरस्कार सम्मान समारोह में व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कल्ला ने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस की प्रेरणा को मानने वाले तथा गांधीजी के अनुयायी स्व. कोचर द्वारा बीकानेर में मलेरिया महामारी के समय जरुरतमंदों को दवाइयां देना तथा अनाज की आपूर्ति करवाने का भी सेवा कार्य किया गया।

डॉ. कल्ला ने बताया कि स्व. रामरतन कोचर ने अकाल के समय राजस्थान रिलीफ सोसायटी का गठन कर किसानों व ग्रामीणों के लिए तन-मन-धन से कार्य किया। यही कारण है कि वे जनमानस में आज भी लोकप्रिय हैं और भाईजी के नाम से जाने जाते हैं। डॉ. कल्ला ने कहा कि भाईजी खादी पहनते थे और कहते थे कि खादी मात्र एक कपड़ा नहीं बल्कि विचारधारा है।

आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि वर्तमान में मीडिया ने कॉरपोरेट का रूप धर लिया है, जबकि विचारों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होनी अधिक जरूरी है। स्व. कोचर के विचार अब आदर्श बन गए हैं।

पुण्यतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि स्व. कोचर द्वारा किए गए आज मील के पत्थर साबित हो रहे हैं। उनके गुण जिन्दा हैं, वो हमेशा अमर हैं। व्यक्ति मर सकता है लेकिन व्यक्तित्व नहीं मरता।

समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. नरेन्द्र शर्मा कुसुम ने कहा कि स्व. कोचर की विद्वता आज भी ऊर्जा का संचरण करती है। उनकी स्मृति में जरुरतमंदों को सिलाई मशीनें, ट्राई साइकिल व विद्यार्थियों को पौशाक वितरित कोचर परिवार स्व. कोचर को वास्तविक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इससे पूर्व धर्मचन्द जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा मगन कोचर ने स्वागत गीत एवं प्रार्थना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सरोज कोचर, जितेन्द्र कोचर व सुमित कोचर ने किया। आगन्तुकों का आभार विजय कोचर ने व्यक्त किया।

यह हुए सेवा कार्य
राजाराम व भीखाराम दोनों को ट्राइसाकिल वितरित की गई। सेवा के इसी क्रम में सात जरुरतमंद महिलाओं रहमत बानो, बबीता बोथरा, चन्दू देवी, गुड्डी, प्रेम बाई, रजिया बानो व मुमताज को सिलाई मशीनें वितरित की गई तथा 30 बच्चों को विद्यालय पौशाक भेंट की गई।

पत्रकार शेखावत का हुआ सम्मान
स्व. रामरतन कोचर स्मारक समिति के संतोष जैन ने बताया कि देश के जाने-माने पत्रकार प्रदीप कुमार शेखावत को 21000/- रुपए नगद राशि, शॉल, साफा, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ रामरतन कोचर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रद्धा मणोत ने शेखावत का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान शेखावत द्वारा कलम के माध्यम से किए गए क्रांतिकारी कार्यों का भी उल्लेख किया गया।

स्व. कोचर पर माँ, महात्मा व परमात्मा की कृपा रही
प्रखर व्याख्यात्री सरलमना चंदनबाला श्रीजी म.सा ने मंगलवाणी के साथ स्व. रामरतन कोचर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

साध्वीश्री चंदनबालाजी ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो संघ, समाज, देश के लिए अपनी धड़कन को कुर्बान कर देते हैं और ऐसे ही भाग्यशाली दुनिया में अमर हो जाते हैं। कर्मठ कार्यों की बदौलत ही स्व. कोचर 41 वर्षों बाद भी लोगों के हृदय में विराजित हैं। गांधीवादी विचारों और सादा जीवन उच्च विचारों वाले स्व. कोचर पर परम पूज्य विजय वल्लभ गुरु की कृपा रही। माँ, महात्मा व परमात्मा की कृपा पाने वाले स्व. कोचर की पीढिय़ां भी साधुवाद की पात्र हैं जो उनकी स्मृति में धर्म व सेवा कार्यों में निरन्तर अग्रणी रहते हैं।

इन्होंने किया स्वागत
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वल्लभ कोचर, जानकीनारायण श्रीमाली, इंद्रमल सुराणा, महावीर सिंह खजांची, रामेश्वर चौधरी, जयचंदलाल डागा, बसंत नौलखा, सुरेन्द्र जैन बद्धानी, गुलाम मुस्तफा, कन्हैयालाल बोथरा, सुशील कुमार, मेघराज बोथरा, लोकेश शेखावत, किशोर कोचर, चंद्रकुमार कोचर, हजारी देवड़ा, भगवतीप्रसाद पारीक, रमेश शर्मा द्वारा किया गया तथा साध्वी चंदनबाला श्रीजी को कोचर परिवार की महिलाओं द्वारा कांबली ओढ़ाई गई।

इन्होंने अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्व कुलपति जेएनवी जोधपुर डॉ. लोकेश शेखावत, ज्वाइंट डायरेक्टर जनसम्पर्क नर्बदा इंदौरिया, मदनगोपाल मेघवाल, सुनीता गौड़, सुषमा बारुपाल, चम्पालाल बारुपाल, रामनिवास गोदारा, प्रो. टीके जैन, डॉ. पीएस वोहा, किशोर बांठिया, सुरेन्द्र सिंह भाटी, राजेश भोजक, राजेन्द्र चौधरी, सुनील बोड़ा, सुशील सुथार, गोरधनलाल मीणा, राजाराम जांगू, हनुमान कामरेड, साजिद भुट्टो, प्रफुल्ल हटीला, सांगीलाल वर्मा, आत्माराम मेघवाल, राजेन्द्र जोशी, मदन सिहाग, राजेन्द्र स्वामी, रामदयाल बिश्नोई, कालूराम, सुनील सारस्वत, डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, मुमताज शेख, निर्मल गहलोत, नथमल जाखड़, नरेन्द्र सुराणा, गजेन्द्र सिंह सांखला, हीरालाल गोलछा, गिरिराज खैरीवाल, गिरिराज सेवग, पवन बोथरा, पारस कोचर, सोहन चौधरी, साजिद सुलेमानी, जाकिर नागौरी, अता हुसैन कादरी, हाजी मोहम्मद असलम, अकरम नागौरी, एडवोकेम असलम, एडवोकेट श्मशाद, एडवोकेट अशरफ उस्ता, श्याम चांडक, आनन्द सिंह सोढा, अनवर अजमेरी, मुमताज शेख, मुमताज बानो, श्रीलाल व्यास, अरुण यादव, अशोक कच्छावा, विकास जैन, नवरतन सेठिया, रतनलाल नाहटा, भीखमचंद बरडिय़ा, मानमल सेठिया, हेमन्त सिंगी, संजय कोचर, मनोज बजाज, राहुल जादुसंगत, मनोज चौधरी, जयदीपसिंह जावा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tricycles were distributed to two people, sewing machines to 7 women and school uniforms to 30 children.

Self-celebrated as goodwill day. 41st death anniversary of Ramratan Kochhar
Remain dedicated to the Sangh, society and country. Kochar: Dr. Kalla

Bikaner, @Marusangram. Blessed freedom fighter himself, known for his discipline and hard work. Ramratan Kochhar had impressed even the government at that time with his journalism. This statement was given by Education Minister Dr. BD Kalla himself. On the occasion of Ramratan Kochhar’s 41st death anniversary, expressed at Sadbhavna Divas and Ramratan Kochhar Smriti Puraskar felicitation ceremony organized at Kochhar Circle, Nokha Road.

The chief guest of the program Dr. Kalla said that those who believe in the inspiration of Subhash Chandra Bose and follower of Gandhiji, self. During the malaria epidemic in Bikaner, Kochhar also did the service of giving medicines to the needy and getting food grains supplied. Dr. Kalla told that self.

Ramratan Kochhar worked with body, mind and wealth for the farmers and villagers by forming the Rajasthan Relief Society at the time of famine. This is the reason why he is popular even today and is known as Bhaiji. Dr. Kalla said that Bhaiji used to wear Khadi and used to say that Khadi is not just a cloth but an ideology.

Disaster Management Minister Govind Ram Meghwal said that at present the media has taken the form of corporate, whereas it is more important to have freedom of expression of thoughts. Self. Kochhar’s ideas have now become the norm.

Addressing the death anniversary programme, Energy Minister Bhanwar Singh Bhati said that Late. Kochhar’s achievements today are proving to be milestones. His qualities are alive, he is always immortal. A person may die but personality does not die.

Chief speaker of the ceremony, Dr. Narendra Sharma Kusum said that self. Kochhar’s scholarship transmits energy even today. In his memory, the Kochhar family distributed sewing machines, tricycles and clothes to the students to the needy. Paying a fitting tribute to Kochhar. Before this, Dharam Chand Jain gave the welcome address and Magan Kochhar presented the welcome song and prayer. The program was coordinated by Saroj Kochhar, Jitendra Kochhar and Sumit Kochhar. Vijay Kochhar expressed gratitude to the visitors.

This service work
Tricycles were distributed to both Rajaram and Bhikharam. In this sequence of service, sewing machines were distributed to seven needy women Rahmat Bano, Babita Bothra, Chandu Devi, Guddi, Prem Bai, Razia Bano and Mumtaz and 30 children were presented with school clothes.

Journalist Shekhawat honored
Self. Santosh Jain of Ramratan Kochhar Memorial Committee said that country’s well-known journalist Pradeep Kumar Shekhawat was honored with Ramratan Kochhar Memorial Award along with Rs.21000/- in cash, shawl, safa, shrifal and citation. Shraddha Manot welcomed Shekhawat by applying tilak. During this, the revolutionary work done by Shekhawat through pen was also mentioned.

Self. Mother, Mahatma and God blessed Kochhar
Strong lecturer Sarlamana Chandanbala Shreeji M.Sa with Mangalvani himself. Tribute to Ramratan Kochhar.

Sadhvishree Chandanbalaji said that there are some people who sacrifice their heartbeat for the Sangh, society, country and become immortal in such a fortunate world. Due to hard work, self. Even after 41 years, Kochhar is ensconced in the hearts of people. Self with high thoughts of Gandhian thoughts and simple living. Kochar was blessed by the most respected Vijay Vallabh Guru. The self who has received the blessings of Mother, Mahatma and God. The generations of Kochhar are also worthy of gratitude, who continue to lead in the work of religion and service in their memory.

they welcomed
Welcoming guests in the program Vallabh Kochhar, Jankinarayan Shrimali, Indramal Surana, Mahavir Singh Khazanchi, Rameshwar Chaudhary, Jaichandlal Daga, Basant Naulakha, Surendra Jain Baddhani, Ghulam Mustafa, Kanhaiyalal Bothra, Sushil Kumar, Meghraj Bothra, Lokesh Shekhawat, Kishore Kochhar, Chandrakumar Kochhar, Hazari Deora, Bhagwatiprasad Pareek, Ramesh Sharma and Sadhvi Chandanbala Shreeji was covered with Kambli by the women of the Kochhar family.

He paid tribute
Former Vice Chancellor JNV Jodhpur Dr. Lokesh Shekhawat, Joint Director Public Relations Narbada Indoria, Madangopal Meghwal, Sunita Gaur, Sushma Barupal, Champalal Barupal, Ramniwas Godara, Pro. TK Jain, Dr. PS Voha, Kishore Banthia, Surendra Singh Bhati, Rajesh Bhojak, Rajendra Chowdhary, Sunil Boda, Sushil Suthar, Gordhanlal Meena, Rajaram Jangu, Com Hanuman, Sajid Bhutto, Prafulla Hatila, Sangilal Verma, Atmaram Meghwal, Rajendra Joshi , Madan Sihag, Rajendra Swami, Ramdayal Bishnoi, Kaluram, Sunil Saraswat, Dr. Rajendra Mund, Mumtaz Sheikh, Nirmal Gehlot, Nathmal Jakhar, Narendra Surana, Gajendra Singh Sankhla, Hiralal Golcha, Giriraj Khairiwal, Giriraj Sevag, Pawan Bothra, Paras Kochhar , Sohan Chowdhary, Sajid Sulemani, Zakir Nagauri, Ata Hussain Qadri, Haji Mohammad Aslam, Akram Nagauri, Advocate Shamshad, Advocate Ashraf Usta, Shyam Chandak, Anand Singh Sodha, Anwar Ajmeri, Mumtaz Sheikh, Mumtaz Bano, Srilal Vyas, Arun Yadav, Ashok Kachhawa, Vikas Jain, Navratan Sethia, Ratanlal Nahata, Bhikhamchand Bardiya, Manmal Sethia, Hemant Singi, Sanjay Kochhar, Manoj Bajaj, Rahul Jadusangat, Manoj Chowdhary, Jaideepsingh Jawa paid tribute.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts