April 22, 2026 10:27 am

बीकानेर में लगीं धारा-144, आग्नेयास्त्र जैसे रिवाल्वर, पिस्तोल सहित अन्य हथियारों के साथ मिलें तो होगी कार्रवाई…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

बीकानेर में लगीं धारा-144, आग्नेयास्त्र जैसे रिवाल्वर, पिस्तोल सहित अन्य हथियारों के साथ मिलें तो होगी कार्रवाई…..

बीकानेर, @MaruSangram। होली पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा जानमाल की सुरक्षा की दृष्टि से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है। यह आदेश 5 मार्च को रात्रि 12 बजे से 07 मार्च के रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद ने दंड प्रक्रिया सहिता की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। जिले के निवासियों व यहां विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र जैसे रिवाल्वर, पिस्तोल, सभी प्रकार की बंदूकें एवं धारदार हथियार जैसे गंडासा, फर्सा, तलवार, भाला, चाकू, कुल्हाड़ी, बरछी आदि विधि द्वारा प्रतिबंधित हथियार, आपत्तिजनक विस्फोटक पदार्थ एवं लाठी, जिसका हत्था तार से बंधा हो आदि लेकर न तो घूमेगा न ही प्रदर्शन करेगा।

Section-144 imposed in Bikaner, action will be taken if firearms like revolvers, pistols are found with other weapons…..

Bikaner, @MaruSangram. Prohibitory orders have been issued under Section 144 of the Code of Criminal Procedure, 1973 to maintain law and order and safety of life and property in the district during Holi festival. This order will be effective from 12 midnight on 5 March to 12 midnight on 07 March.

District Magistrate Bhagwati Prasad issued these orders in exercise of the powers conferred under Section 144 of the Code of Criminal Procedure. It has been directed to the residents of the district and all the people roaming here that no person should possess any kind of firearms like revolver, pistol, all types of guns and sharp weapons like gandasa, farsa, sword, spear, knife, axe, spear. He will neither roam around nor perform with weapons prohibited by law, objectionable explosive substances and sticks, whose handle is tied with wire etc.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts