
समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सेवा कार्य करना बीकानेर जिला उद्योग संघ का अनुकरणीय स्वभाव…..
समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सेवा कार्य करना बीकानेर जिला उद्योग संघ का अनुकरणीय स्वभाव : कलाल
बीकानेर जिला उद्योग संघ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर समाज सेवा, प्राणी सेवा आदि जैसे अनुकरणीय कार्य करता रहा है । यह गुण ईश्वरीय आशीर्वाद से ही प्राप्त होते हैं जो ईश्वर ने बीकानेर जिला उद्योग संघ को तोहफे में दिए है । यह शब्द जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा बीमार व अपंग गौवंश को उठाकर अस्पताल ले जाने हेतु भेंट की गई लिफ्ट मशीन के अनावरण अवसर पर कहे।
कलाल ने कहा कि जहां मानव दिन भर अपने घर, अपने व्यापार में उलझा रहता है वहाँ संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया दिन भर समाज सेवा, प्राणी सेवा के कार्यों में व्यस्त रहकर समाज को नई दिशा देने में लगे रहते हैं । लिफ्ट गाड़ी का अनावरण करते हुए श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी देवकिशन मूंधड़ा ने बताया कि गौसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और व्यक्ति विशेष में गौमाता के प्रति आदर और दया होना उसके संस्कारों पर निर्भर करता है और बीकानेर जिला उद्योग संघ ने तकलीफ में सड़कों पर पड़ी गायों के बारे में सोचकर निश्चय ही अपने सुसंस्कारों को फलित किया है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ से जुड़े उद्यमियों ने अपने उदार स्वभाव को दर्शाते हुए पूर्व में गौवंश पर आए लंपी रोग के संकट को दूर करने के लिए मुक्त हृदय से सहयोग किया और आज सभी के सहयोग से गौसेवा को समर्पित अग्रसेन जीव जंतु कल्याण एवं गोसेवा ट्रस्ट को यह लिफ्ट मशीन भेंट की गई है ताकि सड़क पर तड़प रहे गौवंश को अस्पताल ले जाने में कोई असुविधा ना हो। इस लिफ्ट मशीन में उपयोग ली जा रही गाड़ी स्व. शांति देवी जिंदल की स्मृति में उनके सुपुत्र गौसेवक गोपीकिशन जिंदल ने भेंट की है।
इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र आचार्य, वीरेंद्र किराड़ू, अनंतवीर जैन, नरेश मित्तल, हरिकिशन गहलोत, विनोद गोयल, राजाराम सारडा, रामनारायण सुथार, शैलेन्द्र यादव, किशन मूंधड़ा, मनीष तापड़िया, डॉ. धर्मेंद्र यादव, मोहित करनानी, बलदेव दास भादाणी, पवन पचीसिया, नरेंद्र यादव आदि उपस्थित हुए।
The exemplary nature of Bikaner District Industries Association to do service work by taking all the sections of the society along…..
Exemplary nature of Bikaner District Industries Association to do service work by taking all sections of the society together: Kalal
Bikaner District Industries Association has been doing exemplary work like social service, animal service etc. by taking all sections of the society along. These qualities are attained only by divine blessings which God has gifted to Bikaner District Industry Association. District Collector Bhagwati Prasad Kalal said these words on the occasion of unveiling of the lift machine presented by Bikaner District Industry Association to pick up sick and crippled cows and take them to the hospital.
Kalal said that where human beings are engaged in their business and home throughout the day, the President of the Sangh, Dwarkaprasad Pachisia, is engaged in giving a new direction to the society by being busy in social service and animal service throughout the day. Inaugurating the lift car, Chief Trustee of Smt. CM Mundhra Memorial Charitable Trust, Devkishan Mundhra told that there is no religion bigger than Gauseva and respect and kindness towards mother cow in a particular person depends on his values and Bikaner District Industries Association Thinking about the cows lying on the roads in distress, he has definitely put his good manners to fruition.
President of Bikaner District Industries Association, Dwarkaprasad Pachisia said that the entrepreneurs associated with Bikaner District Industries Association, showing their generous nature, cooperated wholeheartedly to remove the crisis of lumpy disease on cattle in the past and today with everyone’s cooperation. This lift machine has been presented to Agrasen Jeev Jantu Kalyan and Goseva Trust, dedicated to Gauseva, so that there is no inconvenience in taking the cows suffering on the road to the hospital. Self being used in this lift machine. Presented by her son Gausevak Gopikishan Jindal in the memory of Shanti Devi Jindal.
On this occasion, Dr. Jitendra Acharya, Virendra Kiradu, Anantveer Jain, Naresh Mittal, Harikishan Gehlot, Vinod Goyal, Rajaram Sarda, Ramnarayan Suthar, Shailendra Yadav, Kishan Mundhra, Manish Tapadia, Dr. Dharmendra Yadav, Mohit Karnani, Baldev Das Bhadani, Pawan Pachisia, Narendra Yadav etc. were present.
Author: Sarjit Singh







