
फायरमैन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी: 600 पदों के लिए 1200 अभ्यर्थियों को किया शॉटरलिस्ट, मेरिट के आधार पर मिलेगी पोस्टिंग
जयपुर, @Marusangram।राजस्थान के युवाओं का लम्बा इंतजार खत्म हो गया है। बेरोजगारों के आंदोलन के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फायरमैन और भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके तहत प्रदेशभर में 600 पदों के लिए 1200 अब्यर्थीयों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।
बता दें कि राज्य सरकार ने अक्टूबर 2021 में 29 AFO और 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद 2021 जनवरी में किया गया था। 629 पदों के लिए राजस्थान के 7 संभाग में आयोजित की गई थी। जिसमे डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
इस दौरान दो पारियों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं थी। वहीं इसके बाद अप्रैल में रिटन टेस्ट का रिजल्ट जारी किया गया। वहीं रिजल्ट जारी होने के 6 महीने बाद भी प्रैक्टिकल और फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसके बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है।
फाइनल-कटऑफ
सामान्य श्रेणी- 190.1278
सामान्य महिला – 173.67
सामान्य विधवा- 143.81
सामान्य परित्यक्ता- 157.84
ईडब्लूएस
ईडब्लूएस सामान्य श्रेणी- 187.0752
ईडब्लूएस महिला- 159.800
ईडब्लूएस विधवा-119.312
ईडब्लूएस परित्यक्ता-122.297
एससी श्रेणी
एससी सामान्य श्रेणी- 181.42
एससी महिला- 153.094
एससी विधवा- 73.9737
एससी परितयक्ता- 132.17
एसटी श्रेणी
एसटी सामान्य श्रेणी- 182.32
एसटी महिला- 163.263
एसटी विधवा- 52.66
एसटी परितयक्ता- 137.23
ओबीसी श्रेणी
ओबीसी सामान्य श्रेणी-188.21
ओबीसीमहिला- 168.45
ओबीसीविधवा- 122.1241
ओबीसी परितयक्ता-149.04
एमबीसी श्रेणी
एमबीसी सामान्य- 186.83
एमबीसी महिला- 167.082
एमबीसी विधवा-91.9812
एमबीसी परितयक्ता- 146.5
सिलेक्शन प्रोसेस
फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए तीन चरण पास करने पर सिलेक्शन होगा। जिसमें सबसे पहले रिटन टेस्ट 70 अंकों का होगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट 60 अंकों का होगा। इसके बाद प्रेक्टिकल 90 अंकों की होगी। ऐसे में तीनों टेस्ट में अधिकतम अंक लेन वाले 220 होंगे। तीनों के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर जाने से पहले पढ़े जरुरी नियम
ऑनलाईन आवेदन में फीस में छूट लेने वाले अभ्यर्थी आय प्रमाण पत्र साथ लेकर आयेंगे।
अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति, मूल निवास, आचरण, विशेष योग्यजन, विवाह, खेल, राष्ट्रीयता, सेवारत होने संबंधी मूल प्रमाण-पत्र एवं डॉक्यूमेंट और स्वयं का पहचान पत्र आवश्यक रूप से अपने साथ लायेंगे।
अभ्यर्थी प्रमाण-पत्रो एवं दस्तावेजों की स्वयं द्वारा प्रमाणित प्रति संलग्न करेंगे।
Author: Sarjit Singh







