June 24, 2026 10:25 am

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी: 10वीं छात्राओं और 12वीं में छात्रों ने किया टॉप….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी: 10वीं छात्राओं और 12वीं में छात्रों ने किया टॉप….

जयपुर, @Marusangram। शिक्षा संकुल में गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने जारी किया राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम।

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने गुरुवार को जयपुर के शिक्षा संकुल में राजस्थान स्टेट ओपन की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। राजस्थान स्टेट ओपन परीक्षा परिणाम में 10वीं कक्षा में जहां छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं 12वीं कक्षा के परिणाम में छात्रों ने बाजी मारी है। इस साल कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 68.23 फीसदी रहा है। इनमें छात्रों का परिणाम 63.49 फीसदी रहा। जबकि महिला परीक्षार्थियों का परिणाम 72.48 फीसदी रहा।

दरअसल, अक्टूबर-नवम्बर 2022 में आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 35 हजार 113 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार कक्षा 10वीं में 21 हजार 100 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 17 हजार 663 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें से 10वीं की परीक्षा में 12 हजार 59 परीक्षार्थी पास हुए। वहीं 12वीं परीक्षा के लिए 14 हजार 13 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11 हजार 48 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें से 5 हजार 457 परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए।

इस दौरान शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने टॉपर्स से बात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन में अर्जित विद्या और ज्ञान ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ाते है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इसी स्पिरिट के साथ कार्य जारी रखते हुए समय पर विद्यार्थियों को अध्पयन सामग्री उपलब्ध कराए ओर परिणाम भी नियत समय पर जारी करें। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने शिक्षा संकुल में राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में टॉप 20 रैंक में शामिल जयपुर के महात्मा गांधी स्कूल, मानसरोवर के आठ स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

इस दौरान राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त डॉ.मोहन लाल यादव, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक प्रवीण कुमार लेखरा, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद केअतिरिक्त परियोजना निदेशक डाॅ. अनिल पालीवाल एव राकेश गुप्ताए अतिरिक्त निदेशक ममता दाधीच, सचिव स्टेट ओपन स्कूल राजेन्द्र हंस सहित विभागीय अधिकारी, कार्मिक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts