June 23, 2026 8:22 am

महत्वपूर्ण खबर: राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव उद्घाटन समारोह के दौरान आमजन को पिछले प्रवेश द्वार से मिलेगा प्रवेश, देखें मैप…..

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

महत्वपूर्ण खबर: राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव उद्घाटन समारोह के दौरान आमजन को पिछले प्रवेश द्वार से मिलेगा प्रवेश

बीकानेर, @MaruSangram। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान सोमवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आमजन के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। महोत्सव के उद्घाटन के दौरान आमजन को स्टेडियम के पिछले द्वार से प्रवेश दिया जाएगा।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए दुपहिया और चार पहिया वाहनों के पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है । गंगा जुबली गेट के समीप चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध करवाया गया है, जबकि दुपहिया वाहनों की पार्किंग बैडमिंटन कोर्ट गेट के समीप करने की व्यवस्था की गई है।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts