February 26, 2026 10:37 pm

राजस्थान में 2 दिन लू चलने का अलर्ट: तेज गर्मी से तपने लगे दिन-रात, फलोदी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री से ऊपर पहुंचा….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

राजस्थान में 2 दिन लू चलने का अलर्ट: तेज गर्मी से तपने लगे दिन-रात, फलोदी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री से ऊपर पहुंचा

राजस्थान में 2 दिन लू चलने का अलर्ट: तेज गर्मी से तपने लगे दिन-रात, फलोदी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री से ऊपर पहुंचा….

जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान में अब गर्मी के तेवर रात में भी तेज हो गए। फलोदी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने लगा है। अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कल से अगले कुछ दिन राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी और तेज होने और हीटवेव चलने की संभावना है।

राजस्थान में सोमवार को बारां, डूंगरपुर, सिरोही, जालोर, हनुमानगढ़ में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालोर के एरिया में कल दिन में हल्की गर्म हवा भी चली।

बाड़मेर के अलावा भरतपुर, वनस्थली (निवाई), पिलानी, कोटा, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, धौलपुर, जालोर, फतेहपुर और करौली में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में पारा बढ़ा, अजमेर में पहली बार पारा 40 के ऊपर
राजधानी जयपुर में भी लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। सोमवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में यहां तेज गर्मी के साथ रात में भी गर्मी तेज रही।

उदयपुर में भी तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 41.2 डिग्री सेल्सियस और हनुमानगढ़ में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अजमेर में सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

कल से इन शहरों में रहेगी तेज गर्मी
मौसम केन्द्र जयपुर ने 8 मई को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली के अलावा गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में हीटवेव चलने अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

9 मई को भी पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर के अलावा कोटा, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, झुंझुनूं, बांसवाड़ा में भी हीटवेव चलने की संभावना जताई है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts