April 27, 2026 4:20 pm

बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ की चुनाव आयोग से शिकायत, ये रहीं बड़ी वजह….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

सोशल मीडिया पर पोस्टर में भाटी-मोदी साथ

सोशल मीडिया पर पोस्टर में भाटी-मोदी साथ, भाजपा को ऐतराज: चुनाव आयोग से की शिकायत; रविंद्र सिंह बोले- कैसा पोस्टर, मैंने देखा ही नहीं

बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ की चुनाव आयोग से शिकायत, ये रहीं बड़ी वजह….

बाडमेर, @MaruSangramnews। बाड़मेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी की बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। बीजेपी का आरोप है कि निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी मोदी जी का नाम, फोटो और भाजपा का चुनाव चिन्ह चुनाव में इस्तेमाल कर रहे हैं।

दरअसल, साेशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है माफ करना मोदी जी हम कैलाश की जगह रविंद्र दे रहे हैं। उसके नीचे लिखा है मोदी का परिवार। साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी का नाम और फोटो भी है। नीचे भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट बाड़मेर में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। एक-दूसरे पर बयानबाजी के बाद अब शिकायतों का दौर शुरू है।

बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिली है इसकी जांच कर रहे हैं। इसकी संबंधित एसडीएम से जांच करवाएंगे। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, बाड़मेर सीट पर बीजेपी ने कैलाश चौधरी को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने उम्मेदाराम बेनीवाल को टिकट दिया है।

लेकिन शिव के विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। अब तक नेता एक-दूसरे पर बयानबाजी ही कर रहे थे।

भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने कहा कि वॉट्सऐप पर एक पोस्टर शेयर हो रहा था कि जिसमें लिखा है कि माफ करना मोदी जी हम आपको कैलाश की जगह रविंद्र दे रहे हैं। मैं हूं मोदी का परिवार। नीचे लिखा था भारतीय जनता पार्टी, बाड़मेर एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी का फोटो और दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी का फोटो लगा हुआ है।

वहीं, पोस्टर बीजेपी का सिंबल भी लगा हुआ है। यह पोस्टर सामने आने के बाद मैंने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की है। उधर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने चीफ इलेक्शन ऑफिसर राजस्थान को शिकायत की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने कहा कि शिकायत कॉपी हमें मिली है। जांच कर रहे हैं। संबंधित एसडीएम से जांच करवाई जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भाटी बोले- कैसा पोस्टर, मैंने देखा ही नहीं

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- कैसा पोस्टर मैंने देखा नहीं है। मुझे आज बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से नोटिस दिए हैं। दोनों के हार की बौखलाहट है।

26 साल के युवा के सामने यह दोनों नोटिस-नोटिस खेल रहे हैं। जनता ने फैसला कर लिया है आने वाली 26 तारीख को भारी मतों से समर्थन देगी और 4 जून का परिणाम इन नोटिसों का जवाब होगा जो सभी को मिल जाएगा।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts