
नापासर में शत प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प
नापासर में शत प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प….
बीकानेर, @MaruSangram। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने आगामी 19 अप्रेल को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आमचुनाव में शत प्रतिशत भागीदारी निभाने के लिए नापासर कस्बे के उद्यमियों, व्यापारियों व आम नागरिकों को मतदान संकल्प दिलवाया।
गोदारा ने बताया कि मतदाताओं को लोकतंत्र में पूरी आस्था तथा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाती, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
पचीसिया ने बताया कि मतदान हम सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है और हमें इसका उपयोग करते हुए देश के लिए सरकार का चयन करना है।
साथ ही हम सबका यह भी कर्तव्य बनता है कि हम स्वयं मतदान के लिए जाएं और अपने समाज, मोहल्ले व रिश्तेदारों को भी अधिक से अधिक मतदान करवाने हेतु प्रेरित करें।
मतदाता को सजगता एवं स्वविवेक का इस्तेमाल करते हुए आने वाले 19 अप्रेल को ज्यादा से ज्यादा मतदान करते हुए देश का भविष्य चुनना है।
इस अवसर पर नापासर के दमालाल झंवर सुशील झंवर, पूनमचंद झंवर, भंवरलाल लधड़, अंकित झंवर, मूलचंद झंवर, सीताराम तोषनीवाल एवं नापासर के उद्योगपति, व्यापारी व आमनागरिक उपस्थित हुए।
Pledge of 100% voting in Napasar
Pledge of 100% voting in Napasar….
Bikaner, @MaruSangram. District Industry and Commerce Center General Manager Manju Nain Godara and Bikaner District Industry Association President Dwarka Prasad Pachisia made entrepreneurs, traders and common citizens of Napasar town take a pledge to vote for 100% participation in the upcoming Lok Sabha general election, the grand festival of democracy to be held on April 19.
Godara said that voters should exercise their franchise fearlessly without being influenced by religion, class, caste, community, language or any other temptation, keeping full faith in democracy and the dignity of democratic traditions and keeping the dignity of free, fair and peaceful elections intact.
Pachisia said that voting is the democratic right of all of us and we have to use it to select the government for the country.
Along with this, it is also the duty of all of us to go for voting ourselves and also motivate our society, locality and relatives to vote as much as possible.
Voters have to use their awareness and discretion to vote in large numbers on 19 April to choose the future of the country.
On this occasion, Damalal Jhanwar, Sushil Jhanwar, Poonamchand Jhanwar, Bhanwarlal Ladhadh, Ankit Jhanwar, Moolchand Jhanwar, Sitaram Toshniwal and industrialists, businessmen and common citizens of Napasar were present.
Author: Sarjit Singh







