April 28, 2026 1:34 am

जिला कलक्टर ने किया इस विभाग का दौरा, नहीं मिली साफ सफाई तो कर्मचारियों को दीं नसीहत…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

जिला कलक्टर और न्यास अध्यक्ष ने किया न्यास परिसर का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया इस विभाग का दौरा, नहीं मिली साफ सफाई तो कर्मचारियों को दीं नसीहत…..

बीकानेर, @MaruSangram। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बुधवार को नगर विकास न्यास परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न्यास की विभिन्न शाखाओं को देखा और सफाई की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने को गंभीरता से लिया।

जिला कलक्टर ने कहा कि पूरा परिसर साफ-सुथरा रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। इसकी माॅनिटरिंग के लिए कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्ष में फाइलें तरतीब तरीके से रखी जाएं।

कक्षों के आगे शाखाओं के नाम एवं किए जाने वाले कार्य की जानकारी अंकित की जाए।

उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति जानी और अनुपस्थिति कार्मिकों के रजिस्टर मंगवाए।

जिला कलक्टर ने विभिन्न कक्षों में पड़े रिकाॅर्ड का अवलोकन किया और कहा कि अनुपयोगी चीजों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए।

उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना।

कार्मिकों को समय पर आने और सभी फाइलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कार्यालय परिसर में डस्ट बीन हों तथा इनका उपयोग किया जाए।

कार्यालय परिसर की दीवारें भी साफ-सुथरी रहें। इस दौरान न्यास सचिव मुकेश बारहठ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

District Collector and Trust Chairman did a surprise inspection of the Trust premises

The District Collector visited this department, when cleanliness was not found, he gave advice to the employees…..

Bikaner, @MaruSangram. District Collector and Municipal Development Trust Chairman Mrs. Namrata Vrishni did a surprise inspection of the Municipal Development Trust premises on Wednesday. She saw various branches of the Trust and took seriously the lack of effective cleaning arrangements.

The District Collector said that it should be ensured that the entire premises remains clean. Responsibility of the personnel should be fixed for its monitoring. She said that files should be kept in an orderly manner in each room.

The names of the branches and information about the work to be done should be written in front of the rooms.

She enquired about the attendance of the personnel and called for the register of absent personnel.

The District Collector observed the records lying in various rooms and said that the useless things should be disposed of as per rules.

He learned about the work being done by the personnel of various branches.

Instructed the personnel to come on time and dispose of all the files in a timely manner. The District Collector said that there should be dust bins in the office premises and they should be used.

The walls of the office premises should also be clean. During this, various officers including Trust Secretary Mukesh Barhat were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts