February 26, 2026 2:19 pm

बीकानेर को मिली नई जिला कलेक्टर इससे पहले भी बीकानेर में इस पद पर रह चुकी आसीन, जानें विस्तार से..…

Sarjit Singh

Sarjit Singh

तबादला

बीकानेर की नई जिला कलेक्टर इससे पहले भी बीकानेर में इस पद पर रह चुकी आसीन, जानें विस्तार से..…

बीकानेर, @MaruSangramnews। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार को 33 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया, जबकि 11 अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 8 जिलों के कलक्टर भी बदल दिए गए हैं। जिनमें बीकानेर जिला कलेक्टर का भी तबादला भगवती प्रसाद कलाल को उदयपुर निदेशक खान व भूविज्ञान विभाग में लगाया गया है। वहीं नम्रता वृष्णि को कर विभाग संयुक्त शासन सचिव से बीकानेर जिला कलेक्टर लगाया गया है।

कौन है नम्रता वृष्णि ?
2013 बैच की आईएएस अधिकारी नम्रता वृष्णि ने वर्ष 2012 में सिविल सर्विस परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल कर बहुत ही कम उम्र में आईएएस अधिकारी तक का सफर तय किया।

नम्रता वृष्णि ने वर्ष 2011 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी भुवन भूषण यादव से शादी की है। वृष्णि ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी भी कर रखी है।

आईएएस नम्रता वृष्णि इससे पूर्व चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर व राजस्थान के अन्य जिलों में विभिन्न शीर्ष पदों पर आसीन रही।

वर्तमान में कर विभाग संयुक्त शासन सचिव जयपुर से स्थानांतरित होकर बीकानेर की नई जिला कलेक्टर की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
बता दें कि, आईएएस नम्रता वृष्णि इससे पहले बीकानेर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर रह चुकी हैं।

Transfer

The new District Collector of Bikaner has already held this post in Bikaner, know in detail…

Bikaner, @MaruSangramnews. In a major administrative reshuffle, Rajasthan’s Bhajan Lal government on Tuesday transferred 33 senior Indian Administrative Service (IAS) officers, while 11 officers have been given additional charge. Collectors of 8 districts have also been changed. In which Bikaner District Collector Bhagwati Prasad Kalal has also been transferred and has been posted as Director Mines and Geology Department, Udaipur. Whereas Namrata Vrishni has been appointed as Bikaner District Collector from the Joint Secretary of Tax Department.

Who is Namrata Vrishni?
Namrata Vrishni, an IAS officer of 2013 batch, achieved the status of an IAS officer at a very young age by securing 62nd rank in the Civil Services Examination in 2012.

Namrata Vrishni is married to Bhuvan Bhushan Yadav, a 2011 batch Rajasthan cadre IPS officer. Vrishni has also done LLB from Delhi University.

IAS Namrata Vrishni had earlier held various top posts in Chittorgarh, Dungarpur and other districts of Rajasthan.

At present, the Joint Secretary of the Tax Department has been transferred from Jaipur and has been given the responsibility of the new District Collector of Bikaner.
Let us tell you that IAS Namrata Vrishni had earlier held the post of Chief Executive Officer in Bikaner.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts