June 23, 2026 2:12 am

जार का सम्मान समारोह -विशिष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान…

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

जार का सम्मान समारोह -विशिष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान

जार का सम्मान समारोह -विशिष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान…

बीकानेर, @MaruSangramnews। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार)  की ओर से 4 फरवरी रविवार को सुबह 11 बजे बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में साहित्यकार, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और संगीत से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

जार के जिलाध्यक्ष श्याम मारू ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष मेहमान बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के विधायक जेठानन्द व्यास, श्रीकोलायत विधायक अंशुमान सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया आदि मौजूद रहेंगे।

जार के प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में संगीतकार जोड़ी अली-गनी , पत्रकार-साहित्यकार हरीश बी. शर्मा, एसपी तेजस्वनी गौतम का विशेष सम्मान किया जाएगा।

साथ ही गत 4 से 10 जनवरी तक गंगासागर तीर्थ यात्रा और शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले सभी पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts