February 13, 2026 10:09 am

“अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर सकती है ईडी”, AAP नेताओं का दावा….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

अरविंद केजरीवाल

“अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर सकती है ईडी”, AAP नेताओं का दावा….

नईदिल्ली, @MaruSangram। शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिए गए तीसरे समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए।

उन्होंने ईडी को अपना लिखित जवाब भेज दिया था। आम आदमी पार्टी का कहना है कि जांच एजेंसी का नोटिस गैर कानूनी है।

इस बीच AAP नेताओं ने दावा किया है कि ईडी आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड मार सकती है और उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया एक्स पर दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आजतक से बात करते हुए कहा, हमें विश्वस्त सूत्रों से खबर आ रही है कि आज अरविंद केजरीवाल के घर पर रेड होगी और उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा।

ये बिलकुल साफ है कि समन भेजने की टाइमिंग और उन्हें गिरफ्तार करने का प्लान बनाया है, ये सिर्फ और सिर्फ लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल के घर को पुलिस ने चारो तरफ से घेरा। उनके आवास पर जाने वाले सभी रास्ते बंद किए गए। सीएम हाउस के स्टाफ को भी रोका गया।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts