February 27, 2026 10:04 am

नानी करवाती थी नतिनी से जिस्मफरोशी का धंधा, जबरन देह व्यापार में धकेला….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

नानी करवाती थी नतिनी से जिस्मफरोशी का धंधा, जबरन देह व्यापार में धकेला.

नानी करवाती थी नतिनी से जिस्मफरोशी का धंधा, जबरन देह व्यापार में धकेला

नानी करवाती थी नतिनी से जिस्मफरोशी का धंधा

जबरन देह व्यापार में धकेला

आगरा, @MaruSangram। आगरा में एक नानी अपनी ही नतिनी से देह व्‍यापार कराने लगी। किशोरी को ताजगंज के करबना इलाका स्थित होटल अंश पैलेस से मुक्त कराया गया। उसकी बात सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। नानी की कलई खुल गई।

पुलिस ने नानी सहित तीन आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। मुकदमे में होटल मालिक को आरोपित बनाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि किशोरी की नानी शमसाबाद क्षेत्र की निवासी है। तीन साल पहले किशोरी को प्रयागराज के एनजीओ ने मुरादाबाद से रेस्क्यू किया था। किशोरी को उस समय नारी निकेतन भेजा गया था। किशोरी की नानी उसे अपनी सुपुर्दगी में ले आई थी। उससे दोबारा देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस ने होटल अंश पैलेस से गोपालपुरा, शमसाबाद निवासी डूंगर सिंह उर्फ भोला व बलवीर राठौर (तुलसी नगर, ताजगंज) को पकड़ा था। दोनों ऑटो चालक हैं।

आरोपियों ने बताया कि किशोरी की नानी के संपर्क में रहते थे। वे ग्राहक लेकर आया करते थे। इसके एवज में उन्हें कमीशन मिलता था।

पुलिस ने किशोरी की नानी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने दुराचार और देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया।

दीपावली के आसपास ताजगंज स्थित एक होम स्टे से युवती को मुक्त कराया गया था। उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। चार आरोपित जेल भेजे गए थे। इस बार ताजगंज के करबना इलाका स्थित होटल से किशोरी को मुक्त कराया गया। उससे भी देह व्यापार कराया जा रहा था।

सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसे बदनाम होटलों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करती है।

पुलिस और कारखास को पता रहता है कि किस होटल में क्या होता है। जिन होटलों में गलत काम होते हैं वे कारखास से छिपे नहीं रहते।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts