

सुरक्षा में बड़ी चूक : संसद भवन में कार्यवाही के दौरान सुरक्षा के सभी घेरा तोड़ते हुए दो युवक सदन में कूद गए, देखें वीडियो.…
सुरक्षा में बड़ी चूक
संसद भवन में कार्यवाही के दौरान सुरक्षा के सभी घेरा तोड़ते हुए दो युवक सदन में कूद गए,
देखें वीडियो.…
सुरक्षा में बड़ी चूक : संसद भवन में कार्यवाही के दौरान सुरक्षा के सभी घेरा तोड़ते हुए दो युवक सदन में कूद गए, देखें वीडियो.…
New Dehli, @MaruSangram। संसद भवन की नई बिल्डिंग में बहुत बड़ी सुरक्षा में चूक हुई है। पिछले कई दिनों से संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बुधवार को दोपहर संसद की नई बिल्डिंग में लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी।
https://fb.watch/oWlWyP4rzf/?mibextid=9R9pXO
सबसे बड़ी बात यह है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों के हुए शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।
सुरक्षा में बड़ी चूक : #संसद_भवन में कार्यवाही के दौरान सुरक्षा के सभी घेरा तोड़ते हुए दो युवक सदन में कूद गए….#LokSabha pic.twitter.com/JRNGnHthlB
— Maru Sangram News (@MaruSangram) December 14, 2023
संसद भवन में पहली बार ऐसी घटना हुई है जब दो युवक सुरक्षा के घेरे को तोड़ते हुए सदन के अंदर पहुंच गए। इसके बाद आज सदन में मौजूद तमाम केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा और विपक्ष के सांसदों दहशत का माहौल बना रहा। आज संसद हमले की बरसी है और आज ही के दिन नई संसद के भीतर लोकसभा में जो हुआ वो सुरक्षा में चूक नहीं बल्कि बड़ी सेंध है।
इस घटना की पक्ष और विपक्ष के सभी सांसदों ने चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
भारतीय संसद की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चूक देखने को मिली, जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शकदीर्घा से कूदकर एक बेंच से दूसरी बेंच पर भागने लगे। हालांकि इनको पड़ककर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया है।
सुरक्षा में बड़ी चूक : #संसद_भवन में कार्यवाही के दौरान सुरक्षा के सभी घेरा तोड़ते हुए दो युवक सदन में कूद गए….#LokSabha pic.twitter.com/JRNGnHthlB
— Maru Sangram News (@MaruSangram) December 14, 2023
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार एक बजे दोपहर को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए जिससे संसद भवन में अफरा-तफरी मच गई। जब वह दोनों युवक कूदे तो उनमें से एक युवक ने स्मोग स्टिक निकालकर जलानी शुरू कर दी।
इस दौरान सदन में राहुल गांधी भी बैठे हुए थे। जब विजिटर्स गैलरी से 2 युवक अचानक नीचे कूद गए। उस समय लोकसभा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। वे सदन की बेंच पर कूदने लगे। जैसा ही युवक कूदा, राहुल गांधी चौंक गये और अपनी जगह पर खड़े हो गये. इस दौरान वह उनके आस-पास कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।
जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है सिक्योरिटी वेल में भी कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। युवक को सांसदों ने मिलकर पकड़ा उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों उसको वहां से लेकर चले गये।
पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कुछ सांसदों का कहना है कि सदन में कूदने वाले व्यक्तियों ने कुछ ऐसे पदार्थ का छिड़काव किया, जिससे गैस फैल गई। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि सदन में दो लोग कूदे।
समाजवादी पार्टी के सांसद एस टी हसन ने कहा कि दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा कक्ष में कूदे और जूते से कुछ ऐसी चीज निकाली, जिससे गैस फैलनी शुरू हो गई।
लोकसभा की कार्यवाही के वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी एक बेंच से दूसरे बेंच पर रहे थे। भागते हुए एक शख्स ने जूते से स्पे निकाला, स्प्रे से पीला धुआं निकलने लगा। दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था।
लोकसभा में सांसदों के बीच पहुंचे शख्स ने कलर स्मोक स्प्रे भी किया जिससे सदन के अंदर धुआं-धुआं हो गया। जहां धुआं हो रहा था वहां राहुल गांधी भी थे। स्प्रे होने से सारे सांसद हैरान रह गए। राहत की बात ये थी कि स्प्रे से निकलने वाला धुआं खतरनाक नहीं था वरना सांसदों को नुकसान पहुंच सकता था।
Author: Sarjit Singh







