

बीकानेर की साहित्यकार डॉ. मेघना शर्मा को बिहार में मिलेगा चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान….
बीकानेर की साहित्यकार डॉ. मेघना शर्मा को बिहार में मिलेगा चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान….
मगध साहित्य उत्सव में होंगी बीकानेर की डॉ. मेघना शर्मा सम्मानित
बीकानेर, @MaruSangram। राजगीर बिहार में राष्ट्रीय साहित्य मंच और हिसुआ नवादा बिहार के अशोक स्मृति संस्थान द्वारा 09-10 दिसंबर को आयोजित हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय मगध साहित्य उत्सव में बीकानेर की सुविख्यात कवयित्री कथाकार डॉ॰ मेघना शर्मा को चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान देने की घोषणा हुई है।
मगध साहित्य उत्सव के आयोजक ओंकार शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार शिक्षा और साहित्यकर्म में समान रूप से सक्रिय साहित्यकार को दिया जाता है जो राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. मेघना को उनके साहित्य के क्षेत्र में अवदान को देखते हुये घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. मेघना दो दशकों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और लगभग ढाई दशकों से साहित्यकर्म में रत हैं और गद्य व पद्य दोनों विधाओं में सृजन करते हुये कई प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कारों से पूर्व में भी समादृत हो चुकी हैं।
डॉ. मेघना का पहला हिन्दी उपन्यास भी प्रकाशनाधीन है और वे राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर व केंद्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली में भी समय समय पर महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन करती आईं हैं। वर्तमान में डॉ. मेघना बीकानेर के एमजीएस विश्वविद्यालय में इतिहास विषय की संकाय सदस्या के रूप में कार्यरत हैं।
Bikaner’s litterateur Dr. Meghna Sharma will receive Chanakya Medha Shakti Sahitya Shikhar Samman in Bihar….
Bikaner’s litterateur Dr. Meghna Sharma will receive Chanakya Medha Shakti Sahitya Shikhar Samman in Bihar….
Dr. Meghna Sharma of Bikaner will be honored in Magadh Literature Festival
Bikaner, @MaruSangram. It was announced to give Chanakya Medha Shakti Sahitya Shikhar Samman to Bikaner’s famous poet and storyteller Dr. Meghna Sharma in the two-day National Magadh Literature Festival being organized on 09-10 December by the National Literature Forum in Rajgir Bihar and Ashok Smriti Institute of Hisua Nawada Bihar. Is.
Organizer of Magadh Sahitya Utsav, Omkar Sharma said that this award is given to a litterateur equally active in education and literature, which has been announced at the national level considering the contribution of Dr. Meghna in the field of literature.
It is noteworthy that Dr. Meghna has been engaged in the field of higher education for two decades and in literary work for almost two and a half decades and has previously been honored with many prestigious literary awards while creating in both prose and poetry genres.
Dr. Meghna’s first Hindi novel is also under publication and she has also been playing important roles from time to time in Rajasthan Sahitya Academy, Udaipur and Central Sahitya Academy, New Delhi. Presently Dr. Meghna is working as a faculty member of History subject in MGS University, Bikaner.
Author: Sarjit Singh







