

17 वर्षीय लड़की चला रहीं थीं सेक्स रैकेट, 4 लड़कियों को रेस्क्यू किया, पुलिस ने मारा छापा….
Sex Racket Busted
मुंबई, @MaruSangram। एक 17 साल की लड़की सैक्स रैकेट चला रही थी। हैरानी की बात तो यह है कि उक्त 17 साल की लड़की द्वारा चलाए जा रहे इस सैक्स रैकेट में 20 साल की कई लड़कियां शामिल थी। पुलिस ने छापा मारकर इस सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
मामला नवी मुंबई का है। नवी मुंबई पुलिस ने एक होटल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस होटल से 4 लड़कियों को रेस्क्यू किया, जिन्हें जिस्मफऱोशी के गंदे धंधे में धकेल दिया गया था। यह सेक्स रैकेट एक 17 साल की लड़की चला रही थी।
पुलिस की छापेमारी के दौरान टीम को एक मोबाइल फोन, एक घड़ी, 84 हजार 30 रुपए की नकदी और 1.5 लाख से ज्यादा के फेक नोट बरामद हुए हैं। इसमें जो लड़कियां पकड़ी गई हैं, वे नेपाल और बिहार की बताई जा रही हैं।
होटल में सेक्स रैकेट
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि वाशी इलाके में स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है।
इस पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने टीम के एक मेंबर को ग्राहक बनाकर होटल में भेजा। उसके पीछे पूरी टीम होटल में दाखिल हुई।
छापेमारी के दौरान टीम ने 4 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। इन लड़कियों की उम्र 20 साल के आसपास है। पीड़ित लड़कियों में से एक नेपाल और दो बिहार की हैं। सभी को रिहैबिलिटेशन सेंटर भेज दिया गया है।
पुलिस ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि मामले की मुख्य आरोपी मलाड की रहने वाली है। वह वेश्यावृत्ति से आने वाले पैसे का कुछ हिस्सा पीड़ित लड़कियों को देती थी, बाकी रकम अपने पास रखती थी।
17 year old girl was running a sex racket, 4 girls were rescued, police raided…
Sex Racket Busted
Mumbai, @MaruSangram. A 17 year old girl was running a sex racket. The surprising thing is that many 20 year old girls were involved in this sex racket being run by the said 17 year old girl. Police have busted this sex racket by raiding.
The matter is of Navi Mumbai. Navi Mumbai Police has busted a sex racket from a hotel. Police rescued 4 girls from this hotel, who were pushed into the dirty business of prostitution. This sex racket was being run by a 17 year old girl.
During the police raid, the team recovered a mobile phone, a watch, cash worth Rs 84 thousand 30 and fake notes worth more than Rs 1.5 lakh. The girls caught in this are said to be from Nepal and Bihar.
sex racket in hotel
A police officer said that we had received information that a sex racket was going on in a hotel located in Vashi area.
On this, the Anti Human Trafficking Cell of the police sent a member of the team to the hotel by posing as a customer. The entire team entered the hotel following him.
During the raid, the team rescued 4 girls. The age of these girls is around 20 years. One of the victim girls is from Nepal and two from Bihar. Everyone has been sent to the rehabilitation center.
Citing the FIR, the police said that the main accused in the case is a resident of Malad. She gave a part of the money she earned from prostitution to the victimized girls and kept the rest for herself.
Author: Sarjit Singh







