April 21, 2026 7:49 pm

पूर्व विधानसभा क्षेत्र से यशपाल को मिल रहा भारी, जनसमर्थन, जगह-जगह हुआ स्वागत….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

पूर्व विधानसभा क्षेत्र से यशपाल को मिल रहा भारी जनसमर्थन, जगह-जगह हुआ स्वागत….

क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रखूंगा- यशपाल गहलोत

बीकानेर, @MaruSangram। दीपावली पर्व पश्चात राज्य विधानसभा चुनाव-२०२३ की रंगत इन दिनों बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में देखने लायक है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बुधवार सुबह कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने गढ़ गणेश मंदिर में दर्शन कर ज्योंही बाहर कदम रखा।

समर्थकों का हुजूम ‘जन-जन की है यही पुकार- यशपाल गहलोत को अवसर दो इस बार’ ‘बीकाणो चावे- यशपाल आवे’ ‘निष्क्रियता को हटाना है, यशपाल को लाना है’ सरीखे नारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान कर दिया।

कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने अपना जनसंपर्क सुबह कोटगेट, सट़्टा बाजार से शुरु किया और कोयला गली से होते हुए तोलियासर भैरव जी गली, महात्मा गांधी मार्ग (केईएम रोड), गणपति प्लाजा, जैन मार्केट, खजांची मार्केट से होते हुए सार्दुलसिंह सर्किल के आसपास के क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क कर वोट और सपोर्ट मांगा। मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पन्द्रह साल में आपने मतदान कर क्षेत्र का कितना विकास हुआ देख लिया है।

अब एक बार आप मुझे मत देकर विजयी बनाऐं, मैं आपसे वादा करता हूं, क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। यशपाल गहलोत का कोयला गली, सट्टा बाजार स्थित गणेश जी मंदिर  में महिलाओं  सहित मार्केट के दुकानदारों ने भी  पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

हर जाति और धर्म के लोगों ने यशपाल गहलोत को समर्थन देने के साथ जगह-जगह फूलमालाओं से भव्य स्वागत और गर्मजोशी के साथ कोई गले मिल तो कोई हाथ मिलाकर भरपूर समर्थन का आश्वासन दे रहे हैं।

वहीं यशपाल गहलोत ने देर शाम को भीनासर स्थित रेगर मोहल्ला, जयपुर रोड स्थित तिलकनगर मुख्य बाजार और सागर रोड स्थित अशोक नगर में जनसभा कर कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य में पांच साल के दौरान जनहित में किए गये विकास कार्यों की बात जनता के समक्ष रखी। साथ ही कांगे्रेस की सात गारंटी योजना के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान यशपाल गहलोत ने क्षेत्र में जो भी विकास कार्य करवाने हैं, उनका फीडबैक लिया।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts