April 22, 2026 1:34 am

प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चे का जिला सम्मेलन…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चे का जिला सम्मेलन…..

बीकानेर, @MaruSangram। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चे का जिला सम्मेलन रविवार को रंगोलाई महादेव भवन में आयोजित किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैं कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी वर्ग को ठगने का काम किया है। जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कांग्रेस के शासन में ओबीसी का कभी भला नहीं हुआ।

कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समाज को प्रताड़ित और अपमानित किया है,जबकि भाजपा ने ओबीसी समाज को सम्मान दिया तथा देश में पहला ओबीसी प्रधानमंत्री भाजपा ने ही बनाया।

मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमचंद कांटा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश में अन्य पिछड़ा वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के ठोस प्रयास किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केन्द्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों जैसे संस्थानों तथा एनईईटी परीक्षा में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू किया है और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। ऐसे में हमें विधानसभा चुनावों में कमल के निशान पर ज्यादा से ज्यादा वोट दिलवाकर भाजपा की सरकार लानी है और आमजन तक केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है।

इस मौके पर मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम सींगड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, जेठानंद व्यास, अशोक प्रजापत, दिलीप पुरी, सोहनलाल प्रजापत सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान 36 कॉम में समाज सेवा का उत्कृष्ट कार्य करने वालों का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया। संचालन पार्षद विनोद करल ने किया।

District conference of Bharatiya Janata Party OBC Morcha on the call of State BJP…..

Bikaner, @MaruSangram. On the call of state BJP, the district conference of Bharatiya Janata Party OBC Front was organized at Rangolai Mahadev Bhawan on Sunday.

Addressing the conference, district in-charge Om Saraswat said that BJP is the party which takes the OBC class along, Congress has always worked to cheat the OBC class. District President Vijay Acharya said that OBCs never benefited during the Congress rule.

Congress has always harassed and insulted the OBC community, whereas BJP gave respect to the OBC community and BJP made the first OBC Prime Minister in the country.

Morcha’s State Vice President Hukamchand Kanta said that under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, the government made concrete efforts to ensure the welfare of Other Backward Classes in the country.

He said that the BJP government has implemented reservation for backward classes in institutions like Kendriya Vidyalayas and Navodaya Vidyalayas and NEET examination and has given constitutional status to the OBC Commission. In such a situation, we have to bring the BJP government by getting maximum votes on the lotus symbol in the assembly elections and make the schemes of the Central Government reach the common people.

On this occasion, many speakers including Morcha District President Rajaram Singhad, State Working Committee member Dr. Satyaprakash Acharya, Mahila Morcha President Suman Chhajed, Vice President Gokul Joshi, Jethanand Vyas, Ashok Prajapat, Dilip Puri, Sohanlal Prajapat presented their views.

During the program, those who did excellent work in social service in 36 COM were also honored by covering them with shawls and giving them insignia. The operation was done by councilor Vinod Karal.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts