June 21, 2025 4:42 pm

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू भक्त बर्मन पहुंचे बीकानेर….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू भक्त बर्मन पहुंचे बीकानेर….

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर शहर से 54 किलोमीटर दूरी पर स्थित सियाणा भैरव जी के लिए पैदल यात्रा आज बीकानेर से प्रारंभ होगी। बताया जाता है की यह सियाणा भैरव जी मंदिर लगभग 900 वर्ष पुराना है।

आज बीकानेर से हजारों की सख्यां में भक्‍तजन श्री सियाणा भैरू जी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर 20 /21 सितम्बर को सियाणा गाँव (कोलायत) पहुंचेंगे। सियाणा भैरू जी मेला 21 को भरेगा। पैदल यात्री बीकानेर से करमीसर,  कोलासर, बछासर, भोलासर, अक्कासर व मोखा होते हुए सियाणा पहुचेंगे। अधिकतर इस मेले में पुष्करणा ब्राह्मण समाज के लोग ही जाते है। कोलकाता से टीएमसी नेता स्वपन बर्मन पहुंचे बीकानेर : कोलकाता से टीएमसी नेता व समाजसेवी स्वपन बर्मन सियाणा भैरू जी के दर्शन के लिए बीकानेर आये है।

स्वपन बर्मन ने मीडिया साथी को बताया की वो भैरू भक्त है और समय-समय पर बीकानेर आकर सियाणा भैरू जी और कोडमदेसर भैरू जी के दर्शन के लिए आते रहते है।

बर्मन रामदेवरा में होने वाली सेवा रामदेव मित्र मंडल से भी जुड़े है। दर्शन के लिए बर्मन के साथ कोलकाता से समाजसेवी नारायण भूतड़ा भी बीकानेर आये है।

कोलकाता से आता है कावड़ संघ : भादवे में सियाणा भैरू जी के दर्शन के लिए कोलकाता से कुछ लोग हर साल आते है। इसमें से कुछ लोग सियाणा भैरू जी की पैदल यात्रा कावड़ के साथ पूरी करते है। पिछले कई सालों ये संघ अपने कन्धों पर कावड़ लेकर सियाणा भैरू जी 54 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते है।

पैदल यात्रियों के लिए रास्ते में कोई तकलीफ न हो इसके लिए बीकानेर से कई सेवार्थी संघ सेवाएं लेकर दो दिन तक सेवा करते है। जिसमें पीने का पानी, नास्ता, भोजन, कोल्डड्रिंक व मेडिकल की सेवा रहती है।

Hikers will leave for Siyana Bhairu today, Bhairu devotee Barman from Kolkata reached Bikaner….

Bikaner, @MaruSangram. The walking journey to Siyana Bhairav ​​Ji, located at a distance of 54 kilometers from Bikaner city, will start from Bikaner today. It is said that this Siyana Bhairav ​​Ji temple is about 900 years old.

Today, thousands of devotees from Bikaner will travel on foot to reach Siyana village (Kolayat) on 20/21 September for the darshan of Shri Siyana Bhairu Ji. Siyana Bhairu ji fair will be held on 21st. Pedestrians will reach Siyana from Bikaner via Karmisar, Kolasar, Bachhasar, Bholasar, Akkasar and Mokha. Mostly only people of Pushkarna Brahmin community go to this fair. TMC leader Swapan Barman from Kolkata reached Bikaner: TMC leader and social worker Swapan Barman from Kolkata has come to Bikaner to visit Siyana Bhairu ji.

Swapan Burman told the media partner that he is a devotee of Bhairu and from time to time he comes to Bikaner to have darshan of Siyana Bhairu ji and Kodamdesar Bhairu ji.

Burman is also associated with Ramdev Mitra Mandal, the service held in Ramdevra. Along with Burman, social worker Narayan Bhutada from Kolkata has also come to Bikaner for darshan.

Kavad Sangh comes from Kolkata: Every year some people from Kolkata come to visit Siyana Bhairu ji in Bhadve. Some of these people complete the pilgrimage to Siyana Bhairu ji on foot with Kavad. For the last many years, this Sangh has been completing the journey of 54 kilometers with Siyana Bhairu Ji carrying Kavad on his shoulders.

To ensure that there is no problem for the pedestrians on the way, many volunteers from Bikaner take Sangh services and serve for two days. In which drinking water, breakfast, food, cold drinks and medical services are available.

Recent Posts