February 15, 2026 9:48 am

प्रेमी के साथ मिलकर मालकिन के घर की चोरी: मालकिन के खिलाफ ही दर्ज करवा दिया था मामला, प्रेमी-प्रेमिका सहित चार गिरफ्तार….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

प्रेमी के साथ मिलकर मालकिन के घर की चोरी: मालकिन के खिलाफ ही दर्ज करवा दिया था मामला, प्रेमी-प्रेमिका सहित चार गिरफ्तार….

बालोतरा/बाड़मेर, @MaruSangram।पहले प्रयास में विफल रहने पर दूसरी रात को फिर पहुंचे चोरी करने, रहे सफल।
बालोतरा जिले की बायतु पुलिस ने 15 माह बाद चोरी के मामले का खुलासा कर महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी अपने मालकिन के घर चोरी की थी।

आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने और मालकिन के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज करवा दिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ चोरी हुए आभूषण बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार पनावड़ा बांडी धोरा गांव निवासी राधा पत्नी अर्जुनराम गोदारा ने 15 जून 2022 को बायतु थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि 14 जून की रात वह घर पर सो रही थी। दो बाइक पर कुछ लोग आए। घर में घुसकर करीब 27 तोला सोना व 15 तोला चांदी के गहने चुराकर ले गए। इस दौरान उसकी आंख खुल गई, लेकिन चोरों के हाथ में कुल्हाड़ी होने की वजह से डर गई। चोर जेवरात लेकर भाग गए। बायतु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस को बार-बार संदेह राधादेवी के खेतों में काम करने वाली सुजीदेवी पर हुआ, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए। पुलिस ने संदिग्ध सुजीदेवी पर नजर बनाए रखी।

एसपी हरिशंकर ने बताया कि बायतु थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ मौका मुआयनान किया और सबूत जुटाए। सबूतों के आधार पर संदिग्ध खंगारसिंह व गोरखाराम को डिटेन करके पूछताछ की गई तो दोनों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

चोरी की साजिश में शामिल सुजीदेवी तथा जेवरात खरीदने वाले मोहनलाल को डिटेन कर पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी खंगारसिंह पुत्र मदनसिंह निवासी डाबलीसरा कोलू पुलिस थाना बायतु, गोरखाराम पुत्र मोतीराम निवासी बेरड़ो का वास चामू जिला जोधपुर, मोहनलाल पुत्र प्रेमलाल निवासी डाक बंगले के पीछे समदड़ी रोड बालोतरा, सुजीदेवी पत्नी भैराराम निवासी भीलों का वास साजियाली पदमसिंह प्रथम पचपदरा को गिरफ्तार किया।

फिलहाल पुलिस टीम चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। माल बरादमगी का प्रयास कर रही है।

सुजीदेवी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 12 जून 2022 को मालकिन राधादेवी घर पर अकेली थी।

राधादेवी के यहां खेती का काम करने वाली सुजीदेवी ने अपनी प्रेमी खंगारसिंह से बात कर चोरी करने की प्लानिंग बनाई। खंगारसिंह ने अपने मित्र गोरखाराम को साथ लेकर 13 जून 2022 की रात बाइक पर राधादेवी के घर पर पहुंचा, लेकिन उस समय राधादेवी जग रही थी। टॉर्च से रोशनी करने पर दोनों आरोपी खंगारसिह व गोरखाराम वहां से भागकर बालोतरा चले गए।

दूसरे प्रयास में चोरी करने में रहे सफल
14 जून 2022 की रात को तय प्लानिंग के अनुसार दोनों आरोपी बालोतरा से बाइक पर आए। राधादेवी के पास ही सो रही खंगारसिंह की प्रेमिका सुजीदेवी के बताए गए जगह से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर वापस बालोतरा चले गए।

सुजीदेवी ने बचाव के लिए करवाया मामला दर्ज
पुलिस ने समय-समय पर संदिग्ध सुजीदेवी से पूछताछ की तो उसने अपने बचाव व राधादेवी पर दबाव बनाने के लिए एससीएसटी सहित अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस जांच में मामला झूठा पाया गया।

इस टीम ने की कार्रवाई
लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी का खुलासा करने में बायतु थानाधिकारी राजेश कुमार, हेड कांसटेबल जैसाराम, जगमालराम, रमेश राव, महिला कांस्टेबल मनीषा, कांस्टेबल ड्राइवर श्यामलाल, कांस्टेबल जुगताराम, दीपक कुमार, लाछी देीवी, राजकुमार, गंगाराम भरत कुमार, आईदानराम, किशोर कुमार, मांगीलाल, जयदेव गोपदान, मदाराम, जस्सी, महिला कांस्टेबल आशा, कांस्टेबल वालाराम, किरतनाराम, हिंदूसिंह सीमा मीणा, भगवानाराम, सुनील कुमार वर्मा शीला रिक्रूट की टीम ने खुलासा किया। वहीं, डीसीआरबी कांस्टेबल उदयसिंह की तकनीकी मदद की।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts