February 27, 2026 7:51 pm

नाबालिग को बहला-फुसलाकर निकाह करने केरल ले जा रहा था शख्स, ऐसे हुआ खुलासा…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

नाबालिग को बहला-फुसलाकर निकाह करने केरल ले जा रहा था शख्स, ऐसे हुआ खुलासा…..

नई दिल्ली, @MaruSangram। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बजरंग दल की सतर्कता की वजह से एक नाबालिग हिंदू लड़की की जिंदगी को बचा लिया गया। बजरंग दल और हिंदू संगठन के लोगों ने नाबालिग लड़की का जबरन निकाह होने से बचाया है।

बीती रात खंडवा रेलवे जंक्शन से एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिखाई दे रहे लड़का-लड़की उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जिन्हें आरपीएफ की मदद से मंगला एक्सप्रेस ट्रेन से खंडवा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया।

दरअसल, नाबालिग लड़की के साथ बालिग लड़का मंगला एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। इस संदिग्ध जोड़े को देख ट्रेन में यात्रा कर रहे सहयात्रियों को शंका हुई। उन्होंने इसकी सूचना खण्डवा में बजरंग दल को दी।

बजरंग दल और हिन्दू आर्मी स्टूडेंट्स के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पहुंच आरपीएफ के सहयोग से दोनों को खंडवा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया।

केरल ले जाकर नाबालिग का होना था निकाह:
आरपीएफ ने नाबालिग लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी तो पता चला कि लड़की की गुमशुदगी की शिकायत उत्तर प्रदेश के ललितपुर के थाने में दर्ज है। लड़के से पूछताछ में उसने अपना नाम इकरार बताया।

लड़का यूपी के कासगंज का रहने वाला है। जो शादी करने के इरादे से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर केरल ले जा रहा था। जहां उसने निकाह पढ़वाने के लिए एक मौलवी का बंदोबस्त कर रखा था।

ट्रेन में इस तरह चला पता:
लड़की के परिजनों के खंडवा आने तक आरपीएफ ने लड़की को चाइल्ड लाइन के वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक माधव झा ने बताया की मंगला एक्सप्रेस के जिस कोच में लड़का लड़की यात्रा कर रहे थे। संयोग से उसी कोच में उनके परिचित भी यात्रा कर रहे थे‌। जिन्होंने इस संदिग्ध जोड़े को देख उन्हें सूचना दी।

इस पर आरपीएफ के सहयोग से दोनों को खण्डवा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया।

धर्म परिवर्तन कर होना था निकाह:
इसके साथ ही माधव झा ने कहा कि यह तो अच्छा हुआ की समय रहते सूचना मिल गई। वरना एक ओर केरला स्टोरी बनाने में इकरार नामक युवक ने कोई कसर नही छोड़ी थी।

इकरार ने नाबालिग लड़की के आगे यह प्रस्ताव रखा था की उसे धर्म परिवर्तन कर निकाह करना होगा‌। इसकी उसने तैयारी भी कर रखी थी। केरला में एक मौलवी निकाह पढ़वाने को भी तैयार बैठा था।

इस तरह दोनों का प्यार चढ़ा परवान:
पूछताछ में पता चला कि चार माह पहले यात्रा के दौरान ट्रेन के डब्बे में लड़का और लड़की की मुलाकात हुई थी। यह दोस्ती परवान चढ़ी तो प्यार में बदल गई। दोनों ने घर-बार छोड़ कहीं दूर जाकर बसने का फैसला किया। लेकिन कहानी में ट्विस्ट आ गया। लड़का मुसलमान और लड़की हिंदू निकली।

नाबालिग लड़की के साथ बालिग प्रेमी जोड़े को ट्रेन में देख सहयात्रियों को शंका हुई। तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Copy paste

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts