June 22, 2026 1:19 am

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीकानेर दौरा आम जनता के लिए महत्वहीन.., पढ़ें पुरी खबर

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीकानेर दौरा आम जनता के लिए महत्वहीन.., पढ़ें पुरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीकानेर दौरा आम जनता के लिए महत्वहीन- लोकेश शर्मा, विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

बीकानेर, @MaruSangram। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं।

लोकेश शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि इससे पहले जब भी प्रधानमंत्री प्रदेश दौरे पर आए, तो उन्होंने अपने विपक्षी दलों को घेरने का काम तो किया, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से राजस्थान की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोई सोच नहीं रखी।

लोकेश शर्मा ने क्रमवार प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरों को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल 30 सितंबर 2022 को आबूरोड और सिरोही जिले के दौरे पर आए थे।

प्रधानमंत्री के इस दौरे से प्रदेशवासियों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन प्रधानमंत्री ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया। इसके बाद करीब 1 महीने बाद ही प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम पर एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। बांसवाड़ा और वागड़ के आदिवासियों को भी पीएम मोदी से सौगात की उम्मीद थी, लेकिन मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिलाने की तमाम उम्मीदों पर पीएम मोदी ने पानी फेर दिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने कहा कि 28 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीलवाड़ा जिले में गुर्जरों के आराध्य देव भगवान देवनारायण की जयंती पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

लेकिन न प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के विकास के लिए ही कोई घोषणा की और न ही यूपीए सरकार के समय भीलवाड़ा में शिलान्यास की गई मेमू कोच फैक्ट्री को फिर से शुरू करने का ऐलान किया। 12 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौसा दौरे से भी जनता को निराशा हाथ लगी। 12 अप्रैल को राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में रेल मंत्रालय से जुड़ी कई परियोजनाओं को शुरू करने का आग्रह किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर भी कुछ नहीं कहा। यही नहीं इसके बाद 10 मई को प्रधानमंत्री नाथद्वारा और आबूरोड़ और अजमेर में बड़ी जनसभाएं करने आए। यहां भी प्रधानमंत्री ने पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की पेयजल और सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने वाली ईआरसीपी को लेकर कोई घोषणा नहीं की।

लोकेश शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी जब भी प्रदेश दौरे पर आए, जनता को झूठे ख्वाब दिखाने और विपक्ष को घेरने के अलावा कुछ नहीं किया। इसलिए पीएम मोदी का बीकानेर दौरा भी ऊंची दुकान फीके पकवान जैसा ही रहने वाला है। राजस्थान में साढ़े 4 साल बाद भी सरकार के खिलाफ कोई भी एंटी-इनकम्बेंसी नहीं है।

राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और ओपीएस, चिरंजीवी योजना, महंगाई राहत शिविर, किसान ऋणमाफी जैसी लोककल्याणकारी योजनाओं के चलते भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह घबरा गया है।

शर्मा ने कहा कि इस दौरे के दौरान पीएम मोदी जनता को भ्रमित करने और सियासी उद्देश्यों को हासिल करने के लिए जनता से झूठे वादे करने का काम तो करेंगे, लेकिन पीएम मोदी के इस दौरे से जनता की उम्मीदें पूरी होंगी, इसकी संभावना नहीं के बराबर हैं।

Big news: Prime Minister Narendra Modi’s visit to Bikaner is insignificant for general public.., read full news

Prime Minister Narendra Modi’s visit to Bikaner is insignificant for general public – Lokesh Sharma, Special Officer, Chief Minister Ashok Gehlot

Bikaner, @MaruSangram. Lokesh Sharma, Special Officer of Chief Minister Shri Ashok Gehlot has raised questions regarding the proposed Bikaner tour of Prime Minister Narendra Modi.

Lokesh Sharma issued a statement saying that earlier whenever the Prime Minister visited the state, he did the work of besieging his opposition parties, but there was no thought from the central government to fulfill the basic needs of the people of Rajasthan. Kept

Lokesh Sharma raised questions regarding Prime Minister Modi’s visits to Rajasthan. He said that Prime Minister Modi had visited Abu Road and Sirohi district on September 30, 2022 last year.

The people of the state had high hopes from this visit of the Prime Minister, but the Prime Minister did not make any such announcement. After this, Prime Minister Modi came to address a public meeting at Mangarh Dham in Banswara district on 1 November only after about 1 month. The tribals of Banswara and Vagad were also expecting a gift from PM Modi, but PM Modi dashed all the hopes of getting the status of national monument to Mangarh Dham.

Chief Minister Ashok Gehlot’s special officer Lokesh Sharma said that on January 28, 2023, Prime Minister Narendra Modi arrived in Bhilwara district to address a public meeting on the birth anniversary of Lord Devnarayan, the deity of Gurjars.

But neither did Prime Minister Modi make any announcement for the development of the temple, nor did he announce to restart the MEMU Coach Factory, the foundation stone of which was laid in Bhilwara during the UPA government. On February 12, 2023, Prime Minister Narendra Modi’s visit to Dausa also left the public disappointed. On April 12, Prime Minister Modi gifted the first Vande Bharat train to Rajasthan through virtual medium.

During this, Chief Minister Ashok Gehlot in his address urged to start several projects related to the Ministry of Railways, but Prime Minister Modi did not say anything on this. Not only this, on May 10, the Prime Minister came to Nathdwara and Aburod and held big public meetings in Ajmer. Here also the Prime Minister did not make any announcement regarding ERCP meeting the drinking water and irrigation needs of 13 districts of eastern Rajasthan.

Lokesh Sharma said that whenever PM Modi came on state tour, he did nothing except showing false dreams to the public and besieging the opposition. That’s why PM Modi’s visit to Bikaner is also going to be like a faded dish in a high end shop. Even after 4 and a half years, there is no anti-incumbency against the government in Rajasthan.

Due to the public welfare policies of the Rajasthan government and public welfare schemes like OPS, Chiranjeevi Yojana, dearness relief camp, farmer loan waiver, the central leadership of BJP has completely panicked.

Sharma said that during this visit, PM Modi will mislead the public and make false promises to the public to achieve political objectives, but it is unlikely that the expectations of the public will be fulfilled by this visit of PM Modi. Are.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts