April 20, 2026 10:13 pm

बड़ी खबर: नाबालिग लड़की किडनेप केस: हिन्दू जागरण मंच ने गुरुवार को बीकानेर बन्द की घोषणा की, व्यापारिक संगठनों से मांगेंगे समर्थन…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बड़ी खबर: नाबालिग लड़की किडनेप केस: हिन्दू जागरण मंच ने गुरुवार को बीकानेर बन्द की घोषणा की, व्यापारिक संगठनों से मांगेंगे समर्थन…..

बीकानेर, @MaruSangram। श्री डूंगरगढ़ में नाबालिग लड़की के किडनैप के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में हिंदू जागरण मंच की ओर से गुरुवार को बीकानेर बंद की घोषणा की गई है।

जागरण मंच की मंगलवार रात हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया है। हिन्दू जागरण मंच के संयोजक जेठानंद व्यास ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से हिन्दू लड़की किडनेप होने के 4 दिन बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई है। लड़की नाबालिग है, ऐसे में पुलिस को संवेदनशील होकर काम करना चाहिए।

हिन्दू जागरण मंच की बीकानेर में हुई बैठक में गुरुवार को बीकानेर बन्द का निर्णय किया गया है। बन्द के लिए मंच के सदस्य बुधवार को बीकानेर के व्यापारिक संगठनों से मुलाकात करेंगें। समर्थन का आग्रह किया जाएगा।

निजी स्कूल संचालकों को भी हड़ताल से जोड़ने का प्रयास हो रहा है। बीकानेर के साथ ही जिले के सभी कस्बों को भी बन्द करवाया जाएगा।

नहीं मिला सुरागइस नाबालिग लड़की के बारे में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और एसपी तेजस्वनी गौतम भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां अधिकारियों की मीटिंग के साथ ही पीड़ित पक्ष से भी बातचीत की बातचीत की गई। पुलिस की ओर से किए जा प्रयासों के बारे में प्रयासों के बारे में बताया गया।

Big news: Minor girl kidnap case: Hindu Jagran Manch announced Bikaner bandh on Thursday, will seek support from business organizations…..

Bikaner, @MaruSangram. Bikaner bandh has been announced on Thursday by the Hindu Jagran Manch to protest against no arrests in the kidnapping of a minor girl in Sri Dungargarh.

A decision to this effect has been taken in the meeting of Jagran Manch held on Tuesday night. Jethanand Vyas, convenor of Hindu Jagran Manch, told that even after 4 days of kidnapping of a Hindu girl from Sridungargarh, the police has not been able to do anything. The girl is a minor, in such a situation the police should act sensitively.

In the meeting of Hindu Jagran Manch held in Bikaner, the decision of Bikaner bandh has been taken on Thursday. For the bandh, the members of the forum will meet the business organizations of Bikaner on Wednesday. Support will be requested.

Efforts are being made to connect private school operators with the strike. Along with Bikaner, all the towns of the district will also be closed.

Didn’t get the clue Police haven’t got any clue about this minor girl till now. District Collector Bhagwati Prasad Kalal and SP Tejaswani Gautam also reached Sridungargarh. Here, along with the meeting of the officials, talks were also held with the aggrieved party. The efforts to be made by the police were told about the efforts.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts