

एनडीए में शामिल हुए अजित पवार, डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, 40 विधायकों के समर्थन का दावा….
महाराष्ट्र, @MaruSangram। महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा के प्रमुख विपक्षी दलों में से एक राकांपा में फूट पड़ गई है। राकांपा नेता अजित पवार ने रविवार को ही अपने आवास पर पहले पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई और फिर सीधे राजभवन पहुंच गए।
अजित यहां महाराष्ट्र के सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस की मौजूदगी में एनडीए में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। बताया गया है कि अजित पवार के पास राकांपा के 40 विधायकों का समर्थन है।
इन मंत्रियों ने ली शपथ
अजित पवार के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी राजभवन पहुंचे थे।
अजित पवार के शपथ लेने के साथ ही महाराष्ट्र में अब दो डिप्टी सीएम हो गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र कैबिनेट में राकांपा के कई मंत्री भी शामिल किए गए हैं। इनमें छगन भुजबल से लेकर दिलीप वलसे पाटिल तक शामिल रहे
इसके अलावा जिन नेताओं के मंत्रीपद लेने की अटकलें हैं, उनमें हसन मुश्रिफ, दिलीप वल्से पाटिल, धनंजय मुंडे, अदिति तत्करे, अनिल भाईदास पाटिल, बाबूराव अतराम और संजय बंसोडे शामिल हैं।
Ajit Pawar joins NDA, takes oath as Deputy CM, claims support of 40 MLAs.
Maharashtra, @MaruSangram. The NCP, one of the main opposition parties to the Shiv Sena-BJP in Maharashtra, has split. NCP leader Ajit Pawar called a meeting of party leaders at his residence on Sunday itself and then directly reached the Raj Bhavan.
Ajit joined the NDA here in the presence of Maharashtra CM Shinde and Deputy CM Fadnavis. After this, he was sworn in as the Deputy Chief Minister of the state. It is reported that Ajit Pawar has the support of 40 NCP MLAs.
These ministers took oath
After Ajit Pawar, Maharashtra CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis also reached Raj Bhavan.
With Ajit Pawar taking oath, Maharashtra now has two deputy CMs. At the same time, many NCP ministers have also been included in the Maharashtra cabinet. These included Chhagan Bhujbal to Dilip Walse Patil.
Apart from this, leaders who are speculated to take ministerial berths include Hasan Mushrif, Dilip Walse Patil, Dhananjay Munde, Aditi Tatkare, Anil Bhaidas Patil, Baburao Atram and Sanjay Bansode.
Author: Sarjit Singh







